एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में ठांय-ठांय करना पड़ा महंगा, हर्ष फायरिंग से युवक के सीने में लगी गोली, मौत

Nalanda News: नालंदा जिले के सारे थाना के नेरूत गांव में बारात आई थी. गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

Nalanda Harsh Firing News: नालंदा में हर्ष फायरिंग ने एक युवक की जान ले ली. घटना बुधवार (11 दिसंबर) रात की है. मृतक युवक की पहचान बिंद थाना इलाके के बरहोग गांव निवासी रामशरण यादव के 28 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी कुमार के रूप में हुई है. हर्ष फायरिंग के बीच मौत की घटना से गांव में हड़कंप मच गया. बताया गया कि युवक जयमाला के वक्त स्टेज पर चढ़ा हुआ था. इस दौरान हर्ष फायरिंग में गोली उसके सीने में जाकर लग गई और मौत हो गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल

घटना रात की है लेकिन सूचना मिलने के बाद सारे थाना की पुलिस गुरुवार (12 दिसंबर) की सुबह करीब सात बजे पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि मृतक त्रिलोकी कुमार के गांव से बारात सारे थाना के नेरूत गांव आई थी. रात 11 बजे लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंची थी. उसके बाद जयमाला के दौरान ही गोली चलाई गई. गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल पाया है.

तीन साल पहले हुई थी युवक की शादी, मचा कोहराम

मृतक त्रिलोकी कुमार के परिवार वालों ने बताया कि ज्वाला प्रसाद के पुत्र शंकर कुमार की शादी थी. बारात में त्रिलोकी भी गया था. त्रिलोकी की शादी तीन साल पहले हुई थी. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सदर डीएसपी बोले- हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

इस मामले में थाना प्रभारी धर्मेश गुप्ता ने बताया कि बारात में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत की सूचना मिली. पुलिस दल बल के साथ गांव पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. युवक के सीने में गोली लगी है. सदर डीएसपी ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. जल्द गोली मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा. जांच के बाद लड़का और लड़की पक्ष पर भी करवाई होगी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: स्थापना दिवस पर सीतामढ़ी के DM रिची पांडेय ने गाया गीत, SP ने भी दिया साथ, भावुक हो गए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget