एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: समस्तीपुर में बीते 12 घंटे में तीन लोगों की हत्या, अलग-अलग क्षेत्रों में बदमाशों ने गोलियों से भूना

Samastipur Murder: रविवार की रात दो अलग क्षेत्रों में दो लोगों को गोली मारी गई थी. वहीं एक हत्या सोमवार की अहले सुबह निजी क्लीनिक संचालक की हुई है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते 12 घंटे के अंदर ही बदमाशों ने एक के बाद एक करके तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी है. रविवार की शाम मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई दो दोस्त की मौत की जांच पड़ताल में ही जुटी थी कि बदमाशों ने सोमवार की अहले सुबह पटोरी थाना क्षेत्र में निजी क्लिनिक के संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौत के घाट उतार दिया.

क्लीनिक के पास ही मार दी गोली

मृतक शख्स की पहचान शिवरा गांव निवासी राजकुमार ठाकुर के पुत्र नवीन कुमार ठाकुर के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जाता है कि मृतक चंदन चौक के पास ही अपने निजी क्लीनिक पर थे. इसी दौरान अहले सुबह किसी ने उन्हें फोन कर बाहर बुलाया, जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें ताबड़तोड़ गोली मार दी. गोली की आवाज पर जुटे हॉस्पिटल के कर्मी और आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी ले गए. वहां से उन्हें गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया. परिजन उसे मोहनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

दो युवकों की बीती रात हुई है हत्या

घटना के बाद लोगों के बीच आक्रोश का व्याप्त है. वहीं पटोरी डीएसपी ओम प्रकाश अरुण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके भागने की दिशा में लगातार छापेमारी जारी है. बीते 12 घंटे के अंदर यह तीसरी हत्या है. रविवार की शाम मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोली वार्ड संख्या दो निवासी रजनीश मिश्र के पुत्र शुभम कुमार (25 वर्ष) एवं गांव के ही लिली शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा (26 वर्ष) के रूप में हुई थी.

घटना को लेकर लोगों ने बताया कि शुभम अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी बीच गंगापुर हाई स्कूल के पास बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई. शव के पास शराब की बोतलें भी पाई गई थी. दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोली स्थित लीची बागान के निकट हुई जहां बदमाशों ने अनमोल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों मृतक आपस में मित्र ही बताए गए हैं.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि शुभम हाल ही में जेल से छूट कर आया था. इस घटना को लेकर एक ही गांव के दो युवकों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget