एक्सप्लोरर

पटना के बाढ़ में अपराधियों का तांडव, व्यक्ति को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

Patna Crime: घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक मृतक अरुण यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है.

Patna News: बिहार के पटना में एक बार फिर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के गोवासा शेखपुरा पंचायत के घेरापर गांव की है, जहां मंगलवार की शाम एक व्यक्ति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

5 से 6 की संख्या में आए थे अपराधी

मृतक का नाम अरुण यादव बताया जा रहा है, जो गोवासा शेखपुरा के घेरापर का रहने वाला है. मृतक अरुण यादव को कुल 4 गोलियां मारी गई हैं. एक स्थानीय ग्रामीण बताया कि पुराने विवाद को लेकर 5 से 6 की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अरुण को सामने से गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अरुण यादव की गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस के मुताबिक मृतक अरुण यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है. एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद के कारण उसकी हत्या की गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

एएसपी ने कहा कि पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है और इस घटना में जो भी आरोपी होंगे उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि वह हम लोगों के साथ बाइक पर जा रहे थे, लेकिन वे यह बीच रास्ते में ये कहकर उतर गए कि हम मोबाइल लेकर आते हैं. जब वह मोबाइल लेने घर जा रहे थे तो घर पहुंचने से पहले ही उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: बिहार के बेगूसराय में पहले हुई पुजारी की हत्या, फिर 12 घंटे बाद युवक को उतारा मौत के घाट

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget