एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मटन की हड्डी फेंकने का विरोध करने पर शख्स की हत्या, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

एसपी आनंद कुमार ने कहा कि मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने जांच की है. पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में मटन का हड्डी फेंकने का विरोध करने पर एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई. वहीं, वारदात के दौरान बचाने पहुंची पत्नी व बेटे को घायल कर दिया गया. घटना मीरगंज थाने के फतेहपुर दीघा गांव की है. मृतक 40 वर्षीय श्रीभगवान चौहान बताया गया, जो फतेहपुर दीघा गांव निवासी श्रवण चौहान का पुत्र था. पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तीन महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. 

हड्डी फेंकने से किया था मना

बताया जाता है कि तीन जनवरी की रात श्रीभगवान चौहान के घर पर श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी. इस दौरान पड़ोसियों ने मटन खाने के बाद हड्डी श्रीभगवान चौहान के दरवाजे पर फेंक दिया. इसका विरोध करने पर वे गाली-गलौज करते हुए ईट-पत्थर चलाने लगे. इस दौरान श्रीभगवान को सिर पर ईंट से चोट लगी, जिससे वे गिरकर बेहोश हो गए. इसके बाद लाठी-डंडा से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई. इस दौरान बचाने पहुंचे मृतक की पत्नी निर्मला देवी और बेटे अरुण कुमार को भी पीटकर घायल कर दिया गया.

Good News: जिस बिहार में महुआ से शराब बनती थी अब वहां उसी से तैयार हो रहा तिलकुट, जानें खासियत, कीमत भी कम

पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पाकर पहुंची मीरगंज पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. वहीं, इस मामले में मृतक की पत्नी निर्मला देवी के बयान पर पुलिस ने 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला अभियुक्तों में रिना देवी, प्रिया कुमारी व कुसुम कुमारी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. एसपी आनंद कुमार ने कहा कि मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने जांच की है. पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें -

Akshara Singh Video: जिम में वर्कआउट के साथ मस्ती करती नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शराबबंदी को लेकर कही बड़ी बात, ‘पहले आग्रह करें, फिर सत्याग्रह’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget