एक्सप्लोरर

Bihar Crime: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, परिजनों ने देखा तो पीट-पीटकर ले ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के संबंध में आरोपी रामनरायण राम ने बताया कि उसकी बहन के साथ राम प्रकाश जायसवाल का मिलना जुलना उसे पसंद नहीं था, जिस कारण वह जब घर में उससे मिलने आया तो उसकी हत्या कर दी गई.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में प्रेम प्रसंग में युवती के घरवालों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, पुलिस से बचने के लिए शव को धान के खेत में फेंक दिया. हालांकि, पुलिस ने बुधवार के दिन युवक के गायब होने की सूचना पर शव को गांव के ही धान के खेत से बरामद किया और फिर उसका पोस्टमार्टम कराया. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, घटना में शामिल एक शख्स फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

परिजनों को रास नहीं आया रिश्ता

दरअसल, जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के खनांव गांव निवासी राम प्रकाश जायसवाल को गांव के ही एक युवती से प्यार था. लेकिन उन दोनों का मिलना जुलना युवती के घरवालों को पसंद नहीं था. ऐसे में घरवालों द्वारा युवती की शादी इसी साल अप्रैल में दूसरे लड़के के साथ करा दी गई. बीते दिनों युवती अपने ससुराल से वापस मायके आई हुई थी. ऐसे में राम प्रकाश उसके घर पहुंच गया.

इधर, युवती के पिता और भाई ने जब राम प्रकाश जायसवाल को देखा तो पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. वहीं, शव को गांव के ही धान के खेत में फेंक आए. युवक के घर वालों ने दो दिन से लापता लापता बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस के जांच शुरू की.

खेत से बरामद किया शव 

इस दौरान युवक की डेड बॉडी को धान के खेत से बरामद किया गया. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना के संबंध में आरोपी रामनरायण राम ने बताया कि उसकी बहन के साथ राम प्रकाश जायसवाल का मिलना जुलना उसे पसंद नहीं था, जिस कारण वह जब घर में उससे मिलने आया तो उसकी हत्या कर दी गई.

इधर, भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि खनांव गांव के राम प्रकाश जायसवाल के गायब होने की भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस अनुसंधान में पता चला कि राम प्रकाश का राम केवल राम की बेटी से प्रेम प्रसंग था. इस वजह से उन्होंने बेटी का शादी कहीं और कर दी थी. लेकिन बीते दिनों जब वो मायके आई तो राम प्रकाश उससे मिलने पहुंच गया. इसी बात से नाराज होकर घटना को अंजाम।दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Caste Census: सुशील मोदी बोले- केंद्र सरकार कर चुकी है तैयारी, अंतिम समय में जातीय जनगणना कराना संभव नहीं


Bihar Politics: तेजस्वी यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, कहा- बाढ़ के समाधान के लिए नहीं हो रही ईमानदार कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget