एक्सप्लोरर

Bihar Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना, खटाल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हुई मौत

Patna Crime: एसपी के रामदास ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बाइक पर तीन अपराधी आए थे और उन्होंने घटना को अंजाम दिया है. मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.

Man Shot Dead In Patna: राजधानी में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं और दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है. सोमवार को भी सुबह 10 बजे के करीब राजधानी पटना गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. दिन के उजाले में सरेआम खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

55 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पूरा मामला पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित जगनपुरा इलाके का है, जहां एक 55 साल के व्यक्ति को एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी. आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत उसे घोषित कर दिया. 

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि  मृतक चंद्रकांत प्रसाद यादव जो करीब 48 वर्ष के थे, वह जगनपुरा में काफी दिनों से गाय और भैंस रखकर खटाल चल रहा थे और दूध बेचने का कारोबार करता था. आज भी वह खटाल के पर बैठे हुए थे कि 10:30 बजे के करीब एक बाइक पर तीन लोग आए और दनादन गोलियां चलाने लगे. चंद्रकांत प्रसाद को चार गोलियां मारी गईं. गोली चलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और अपराधी फायरिंग करते हुए उसी बाइक से फरार हो गए.

मामले की जांच में जुटी पटना पुलिस 

घटनास्थल पर पहुंचे पटना नगर पूर्वी के एसपी के रामदास ने जानकारी देते हुए बताया कि जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार एक बाइक पर तीन अपराधी आए थे और उन्होंने घटना को अंजाम दिया है. हम लोग प्रारंभिक जांच कर रहे हैं और तकनीकी आधार पर अपराधियों को पहचान करने में जुटे हुए हैं. जल्द इसका खुलासा होगा. उन्होंने कहा कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को भी हम लोग खंगाल रहे हैं.

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है और इस घटना को अंजाम देने में दामाद और समाधि पर आरोप लगाया जा रहा हैं. हालांकि इसकी पुष्टि अभी ना तो परिवार वालों की ओर से की गई है और ना ही पुलिस के द्वारा हुई है. 

ये भी पढ़ें: पटना में फायरिंग के 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सामने आया LIVE VIDEO, घूम जाएगा दिमाग

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget