एक्सप्लोरर

Bihar Crime: कैमूर में भांग की गोली देकर पिता ने अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता को घर में बंदकर हो गया फरार

Kaimur News: मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है. दुष्कर्म मामले में कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर पहले कई मुकदमे दर्ज हैं.

कैमूर: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुष्कर्म की घटना हुई है. एक व्यक्ति अपनी ही बेटी को भांग पिलाकर नशे के हालते में दुष्कर्म की घटना (Kaimur Crime) को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद उसे बंद कमरे में छोड़कर आरोपी फरार हो गया. नशा खत्म हुआ तो पीड़िता ने छत पर जाकर पड़ोसी से मदद मांगी. इसके बाद पीड़िता घर से बाहर निकली और लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते सोमवार को हुए आरोपी को भभुआ से गिरफ्तार कर लिया.

फोन से घटना की सूचना दी गई थी

इस मामले को लेकर मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फैज अहमद खान ने बताया कि 12 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही बच्ची को भांग की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले की जानकारी सोमवार को हुई. फोन से पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई थी. थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास 

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी पिता के पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर सात से आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें एक मुकदमा पहले से ही रेप का दर्ज है. मद्य निषेध सहित आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे उस पर दर्ज है जिनमें वह आरोपी है. पीड़िता ने अपनी उम्र 16 साल बताई है. यह जांच का विषय है. यह मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है. आरोपी पिता घर का दरवाजा बंद कर भाग गया था कि किसी को इस मामले की जानकारी नहीं हो लेकिन जो भी इस मामले की पीड़िता के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कैमूर जिला के भभुआ शहर से गिरफ्तार कर लिया. आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Budget Session: विधानसभा में फिर उठा तमिलनाडु का मामला, माफी मांगने के सवाल पर भड़के विजय कुमार सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget