एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने ठेकेदार के बेटे को मारी गोली, कई राउंड की गई फायरिंग

गुरुवार की देर रात अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी फोरलेन एनएच-57 के पास घटना को दिया गया अंजाम.युवक के होश में आने पर पुलिस लेगी उसका बयान, गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से हुए फरार.

मुजफ्फरपुरः बेखौफ अपराधियों की वजह से मुजफ्फरपुर के लोग इन दिनों दहशत में हैं. बीते गुरुवार को ही दिनदहाड़े एसबीआई से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. रात होते ही अपराधियों ने लूट के दौरान एक ठेकेदार के बेटे को गोली मार दी. आनन-फानन में इलाज के लिए युवक को भर्ती कराया गया है.

एसकेएमसीएच में युवक की हालत बनी गंभीर

गुरुवार की देर रात अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी फोरलेन एनएच-57 के पास इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. गोली लगने वाले युवक की पहचान ठेकेदार दिलीप चौधरी के 21 वर्षिय बेटे कृष्णनंदन कुमार के रूप में की गई है. लूट के दौरान कई राउंड गोलीबारी की बात सामने आ रही है. हालांकि युवक को सीने में बाईं तरफ एक गोली लगी है. परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर डीएसपी रामनरेश पासवान और अहियापुर के थाना प्रभारी सुनील कुमार रजक मौके पर पहुंचे और पूछताछ की. बताया जाता है कि गोली मारने के बाद से सभी अपराधी अहियापुर की तरफ भाग गए. इस मामले में पुलिस ने कहा कि युवक के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा. घटनास्थल से उसकी बाइक बरामद की गई है. मामला दर्ज होने के बाद बाद आगे घटना के संबंध में जांच की जाएगी.

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

घटना को लेकर बोचहां थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर निवासी ठेकेदार दिलीप चौधरी ने बताया कि उनकी साली के नवजात बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. रात में उसका पुत्र खाना लेकर अस्पताल आया था. इसी क्रम में बाइक से घर लौटने के दौरान बखरी फोरलेन पर पहुंचते ही पीछे से ओवरटेक करके बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसके बेटे को गोली मार दी.

घायल युवक के साथ में आ रहे उसके मित्र ने बताया कि पंप पर तेल लेकर निकलते ही अपराधी पीछा करने लगे थे. बखरी फोरलेन से आगे निकलते ही अपराधियों ने गोली मार दी. इस दौरान कई राउंड गोलीबारी की गई.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद बंद कमरे में मिले ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा, कयास शुरू

गोपालगंजः बड़ी कंपनी का टैग लगाकर बेचते थे नकली कीटनाशक, छापेमारी के बाद लाखों रुपये की दवा मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget