एक्सप्लोरर

बिहार में अपराधी बेखौफ! आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर से 50 हजार की छिनतई, सिवान में लूट के विरोध पर मारी गोली

आरा में रिटार्यड प्रोफेसर ने बैंक से रुपये निकाले थे, बैग में रखकर पैदल ही जा रहे थे घर.छपरा जिले के रसूलपुर का रहने वाला सिवान में जख्मी हुआ व्यवसायी, पीएमसीएच रेफर.

आरा/सिवान: बिहार के आरा और सिवान में मंगलवार को छिनतई और लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया. आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी ओवरब्रिज मिशन स्कूल के समीप मंगलवार को झपट्टा मार गिरोह के बदमाशों ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर से 50 हजार रुपये छीन लिए. बाइक सवार अपराधी दो की संख्या में आए थे, जो वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए. घटना करीब डेढ़ बजे के आसपास की है. पुलिस तकनीक एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों को चिह्नित करने के प्रयास में लगी हुई है.

शहर के हनुमान नगर निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर बीएन चौधरी ने मंगलवार को वीर कुंवर विश्वविद्यालय स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे. बैंक से निकाले गए रुपये को उन्होंने बैग में रखा था. इसके बाद वह पैदल ही घर जा रहे थे कि रास्ते में ओवरब्रिज मिशन स्कूल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग ही छीन लिया. रिटायर्ड प्रोफेसर ने इसकी सूचना नवादा थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अविनाश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने डीआईयू की मदद से जांच शुरू कर दी है.

छपरा के व्यवसायी को सिवान में मारी गोली

दूसरी घटना सिवान की है जहां बदमाशों ने व्यवसायी से 20 हजार रुपये व बाइक लूट ली. व्यवसायी द्वारा लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने पैर में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरी घटना सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव के समीप की है. व्यवसायी का नाम अनिल कुमार भट्ट है जो सारण के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चट्टी का रहने वाला बताया जाता है. उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.

यह भी पढ़ें- 

Gopalganj News: फैसला सुनते ही फफक कर रो पड़ा आरोपी, रंगदारी और हत्या मामले में कोर्ट में चल रही थी सुनवाई

Bihar Politics: ‘पिता जी को दिल्ली में बंधक बनाया गया’, तेज प्रताप के इस आरोप का लालू यादव ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget