एक्सप्लोरर

बिहार क्रिकेट लीग की हुई शुरुआत, यहां जानें: टी-20 टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

बीसीए की ओर से आयोजित बिहार क्रिकेट लीग में पांच टीम हिस्सा ले रही हैं, जिसमें पटना पायलट्स, गया ग्लेडिएटर, भागलपुर बुल्स, दरभंगा डायमंड, अंगिका ज्वेलर्स शामिल हैं.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित ऊर्जा स्टेडियम में शनिवार को बिहार क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने उद्घाटन किया. इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, खेल मंत्री आलोक रंजन झा मौजूद रहे. वहीं, दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने ग्राउण्ड में खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की. बता दें कि आज से शरू इस लीग में कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहेंगे.

राज्यपाल फागू चौहान ने कही ये बात

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि आज ये बहुत बड़ी शुरुआत हुई है. यहां के उभरते खिलाड़ियों के लिए ये अमृत है. कपिल देव का आना काफी अच्छा लगा. पहले हमलोग भी उन्हें टीवी पर देखा करते थे. आज सामने से देखकर अच्छा लग रहा है. वहीं, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं हैं कि ये आगे बढ़ें और देश दुनिया में बिहार का नाम करें.

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कही ये बात

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि बिहार में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आगे का रास्ता साफ हो गया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कई व्यवधान थे, जिससे बिहार में क्रिकेट को गति नहीं मिल रही थी. लेकिन बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी को धन्यवाद कि उनकी वजह से सारे व्यवधान खत्म हुए और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आज पूरी उर्जा के साथ बिहार में क्रिकेट को एक ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए आगे बढ़ चला है.

इधर, खेल मंत्री ने मीडिया को बताया कि बिहार में दो इंटरनेशनल स्टेडियम बनेगा. पहला राजगीर और दूसरा मोइनलहक स्टेडियम का जीर्णोद्धार होगा. इसके निर्माण में बीसीसीआई की तरफ से कोई मदद मिल रही है या नहीं इसपर खेल मंत्री ने बताया कि अभी तो हमलोग तैयारी कर रहे हैं ,मोइनलहक स्टेडियम का डिजाइन आदि का काम करना है. बीसीसीआई की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है.

बीसीएल टी-20 टूर्नामेंट मैच के शेड्यूल

बता दें कि बीसीए की ओर से आयोजित बिहार क्रिकेट लीग में पांच टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें पटना पायलट्स, गया ग्लेडिएटर, भागलपुर बुल्स, दरभंगा डायमंड, अंगिका ज्वेलर्स शामिल हैं, आज अंगिका ज्वेलर्स बनाम पटना पायलट्स के बीच 2 बजे मैच खेला गया. वहीं, शाम 6 बजे दरभंगा डायमंड बनाम भागलपुर बुल्स के बीच मैच खेला गया.

21 तारीख को भी इसी प्रकार दो मैच खेले जाएंगे जिसमें दो बजे गया ग्लेडिएटर बनाम भागलपुर बुल्स के बीच मुकाबला होगा. वहीं, शाम 6 बजे अंगिका ज्वेलर्स बनाम दरभंगा डायमंड के बीच टक्कर होगी. 22 मार्च को गया ग्लेडिएटर बनाम दरभंगा और पटना पायलट बनाम भागलपुर बुल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर होगी.

23 मार्च को 2 बजे पटना और दरभंगा के बीच मुकाबला है. वहीं, शाम 6 बजे गया और अंगिका ज्वेलर्स की टीम आमने-सामने होगी. 24 मार्च को अंगिका ज्वेलर्स और भागलपुर के बीच मुकाबला होना है. वहीं शाम 6 बजे गया और पटना भी आपस में भिड़ेंगे.

इन मैचों में विजयी टीम को 25 मार्च सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा. इस दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले देखने को मिलेंगे पहला दो बजे से और दूसरा सेमीफाइनल शाम 6 बजे से. इन दोनों सेमीफाइनल मुकाबले में विजयी टीम को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा. अंतिम और फाइनल मैच 26 मार्च को 4 बजे से खेला जाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget