एक्सप्लोरर

बिहार: प्रेमी युगल को शादी करना पड़ा महंगा, दबंगों ने 'जुर्माना' भरने का दिया आदेश, नहीं देने पर जमकर पीटा

घटना के संबंध में नरपतगंज थाना के अध्यक्ष एम.ए.हैदरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना की जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

अररिया: बिहार के अररिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के रामघाट गांव का है, जहां दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी से शादी कर ली. लेकिन प्रेमी युगल की शादी गांव के दबंगों को नागवार गुजरी और उन्होंने तुगलकी फरमान जारी करते हुए नव दंपति को पूरे गांव के लोगों को भोज खिलाने का आदेश दिया. साथ ही डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी भरने को कहा. 

जब दबंगों की मांग पूरी कर पाने में नव दंपति ने असमर्थता जताई तो दबंगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की. इस दौरान बीच बचाव करने आई घर की महिलाओं को दबंगों ने जमकर पीटा. जब नरपतगंज थाने की पुलिस को घटना की सूचना मिली तो वो बुधवार देर रात रामघाट गांव पहुंची और पीड़ितों मुक्त कराकर सुरक्षित थाना ले आई.

दो महीने पहले हुई थी प्रेमी जोड़े की शादी

बता दें कि अमृतसर की रहने वाली महिला दो महीने पहले अपने दोनों बच्चों को लेकर अररिया आई थी और रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या-14 के रहने वाले सीताराम यादव के बेटे सुमन यादव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी. दरअसल, सुमन यादव अमृतसर में रहकर मजदूरी का काम करता था और पिछले कई सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. ऐसे में कोरोना काल में घर लौटने के बाद दोनों ने शादी कर ली. 

एफआईआर के लिए दिया आवेदन

इसी बात से नाराज दबंगों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पीड़ित सीताराम यादव की दूसरी बहू सीता देवी ने गांव के ही मुन्ना यादव, अमरेंद्र यादव, अरुण यादव, किशन यादव, गणेश यादव, बेचैन यादव सहित अन्य पर घर में घुसकर मारपीट और दुर्व्यवहार करने सहित सास-ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नरपतगंज थाना में एफआईआर दर्ज करााई है. वहीं, घटना के बाद प्रेमी युगल गांव छोड़ कर फरार हो गया है.

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

इधर, नरपतगंज थाना के अध्यक्ष एम.ए.हैदरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें -

विवादों के बीच ओसामा शहाब से मिलने पहुंचे टुन्ना पांडेय, कहा- नोटिस का जवाब दूंगा, डरता नहीं हूं

बिहार: आरजेडी विधायक ने महिला मुख्य पार्षद पर लगाया गंभीर आरोप, जांच के लिए DM को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget