एक्सप्लोरर

Bihar Corona: असम से गया लौटा कोबरा बटालियन का जवान निकला कोरोना पॉजिटिव, एंटीजन में निगेटिव आई थी रिपोर्ट

एक जवान के संक्रमित होने के बाद कैंप लगाकर बाकी का सैंपल लिया गया है. स्वास्थ्य डीपीएम निलेश कुमार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने के लिए अपील की है.

गयाः बिहार के गया में कोबरा 205 बटालियन के एक जवान की आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे पहले गया ऑफिसर्स एकेडमी की एक महिला और शहर के किरानी घाट मोहल्ले की एक महिला संक्रमित हैं. कोबरा बटालियन के जवान को मिलाकर गया में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या रविवार तक तीन हो गई है. कोबरा जवान छुट्टी बिताने के बाद असम से दोबारा ड्यूटी पर गया आया है. जवान के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है.

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है. एक जवान के संक्रमित होने के बाद कैंप लगाकर बाकी का सैंपल लिया गया है. स्वास्थ्य डीपीएम निलेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित जवान पिछले चार दिन पहले वह अपने घर असम से छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटा था. गया जंक्शन पर पहुंचते ही स्टेशन पर रैपिड एंटीजन से जांच की गई थी जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. क्योंकि कैंप में प्रवेश के पहले आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दिखानी पड़ती है, इसलिए दोबारा जांच के लिए सैंपल लिया गया था. आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

यह भी पढ़ें- बिहारः पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लड़ाई के बीच में कूदीं अक्षरा सिंह, लाइव आकर याद दिलाई पुरानी बातें 

जवान को किया गया आइसोलेट

शनिवार की देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छुट्टी से लौटकर आने वाले जवान और अधिकारियों को 10 दिनों तक क्वारंटाइन में रहता पड़ता है. इस दौरान वह भी क्वारंटाइन में था. जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद संक्रमित जवान को आइसोलेट कर दिया गया है.

वहीं, एहतियातन कई जवानों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि गया जिले में अब तक 276 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने के लिए अपील की है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जीतन राम मांझी का विवादित बयान, 'मैं राम को भगवान नहीं मानता, वो सिर्फ काल्पनिक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget