एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन लेने पहुंचे थे बैंककर्मी, व्यवस्था देख सरकार पर भड़के; कहा- सक्षम नहीं हैं, तो पैसे ले लें

महिला बैंककर्मी का कहना था कि अगर सरकार में सामर्थ नहीं है, मुफ्त वैक्सीन देने की तो वो उनसे पैसे ले सकती है. सरकार मुफ्त वैक्सिनेशन के नाम पर बैंककर्मियों को मारने पर क्यूं तुली है? भीड़ में अगर एक भी कोरोना पॉजिटिव हुआ तो क्या संक्रमण नहीं फैलेगा?

पटना: कोरोना की पहली लहर हो या दूसरी बैंककर्मी दोनों ही बार पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाने में लगे हुए हैं. इस दौरान कई बैंककर्मी कोरोना की जद में आए, कितनों की मौत भी हुई, फिर भी वे अपना फर्ज निभा रहे हैं. ऐसे में बिहार सरकार ने बैंककर्मियों को कोरोना से बचाने के लिए उनके टीकाकरण की अलग से व्यवस्था की है. बिहार की राजधानी पटना में साप्ताहिक कैम्प लगाकर सभी बैंककर्मियों को टीका देने का काम शुरू किया गया है. 

कैंप में सुबह से लगने लगी थी भीड़

इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दो दिवसीय टीकाकरण कैम्प का राजधानी पटना के चाणक्या टावर स्थित इम्पेरियल गार्डन में लगाया गया. कैंप में ग्यारह बजे से टीकाकरण करने की व्यवस्था की गई थी. चूंकि शुक्रवार को पहला दिन था और ईद के कारण सभी बैंककर्मी छुट्टी पर थे, इस वजह से कैंप में सुबह से ही भीड़ लग गई थी. 

इस दौरान बैंककर्मियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग जैसा कुछ नहीं दिखा. वहीं, कुछ बैंककर्मियों का गुस्सा इस बात को लेकर भी फूटा कि वो घंटों से लंबी कतार में खड़े हैं और यूनियन के कुछ लोग अपने पद और रसूख का प्रयोग कर बिना कतार में लगे ही टीका ले रहे हैं. इस बात से नाराज कुछ बैंककर्मियों ने कैंप पर जमकर हंगामा किया. एक महिला बैंककर्मी ने तो खुलेआम पीएमओ तक को चैलेंज कर दिया. 

महिला कर्मी ने सरकार पर साधा निशाना 

महिला बैंककर्मी का कहना था कि अगर सरकार में सामर्थ नहीं है, मुफ्त वैक्सीन देने की तो वो उनसे पैसे ले सकती है. सरकार मुफ्त वैक्सिनेशन के नाम पर बैंककर्मियों को मारने पर क्यों तुली है? इस भीड़ में अगर एक भी कोरोना पॉजिटिव हुआ तो क्या यहां संक्रमण नहीं फैलेगा? महिला ने कहा कि वे सक्षम हैं, बैंक उन्हें इतना मासिक वेतन देता है कि वो खुद को और अपने परिवार को खरीदकर टीका दिला सकते हैं. सरकार मुफ्त टीकाकरण के नाम पर लोगों को परेशान करना बंद करे.

यह भी पढ़ें -

पटना में 19 संक्रमितों की मौत; AIIMS में 6, PMCH में 4, IGIMS में एक और NMCH में 8 की जान गई

बिहारः कांग्रेस नेता ने दी नीतीश कुमार को ‘नसीहत’, कहा- केंद्र का मोह छोड़िए; ग्लोबल टेंडर निकालिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget