एक्सप्लोरर

बिहार : राज्य में कोरोना को लेकर 15 दिनों का विशेष एलर्ट,मास्क नही पहनने पर होगी ये कार्रवाई

पहली बार बिना मास्क के पकड़े गए तो 50 रुपए जुर्माना देना होगा लेकिन एक बार से ज्यादा बिना मास्क पहने पकड़े गए तो पुलिस आईपीसी की धारा 188 के तहत यानि लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत केस दर्ज कर सकती है

पटना: देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और खतरे की आशंका को देखते हुए बिहार में मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है मुख्य सचिव ने कहा है कि कोरोना को लेकर पूरे राज्य में विशेष अलर्ट जारी रहेगा. इस दौरान मास्क जांच अभियान को भी तेज किया जाएगा. सभी जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि अपने जिलों में मास्को को लेकर वाहन और दुकानों पर विशेष अभियान चलाएं. बिना मास्क के वाहन चलाने वाले बस टेंपो कार बाइक और उन में सवारी करने वाले यात्रियों की जांच करें और बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्यवाही की जाए.तो आज से मास्क नहीं लगाने वालों की अब खैर नहीं है. आज से पुलिस प्रशासन का मास्क सर्चिंग अभियान शुरू हो जाएगा. अगर पहली बार बिना मास्क के पकड़े गए तो 50 रुपए जुर्माना देना होगा जो पहले से हीं तय है लेकिन एक बार से ज्यादा बिना मास्क पहने पकड़े गए तो पुलिस आईपीसी की धारा 188 के तहत यानि लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत केस दर्ज कर सकती है, साथ ही आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत भी केस दर्ज हो सकता है.केस दर्ज होने के बाद जेल भी जाना पड़ सकता है. जिस वेंडर जोन में लोग मास्क नहीं पहनेंगे, उसे तीन दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा. कार,बस ऑटो या ट्रेन में मास्क लगाना जरूरी होगा. बिना मास्क लगाए कार, बाइक, ट्रक, साइकिल,ऑटो, ई-रिक्शा चलाते पकड़े गए तो वाहन भी जब्त कर ली जाएगी. साथ हीं एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर भी कोरोना टेस्ट के लिए कैंप लगाने का आदेश दिया गया है. मास्क के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना भी जरुरी है. एयरपोर्ट पर मास्क को प्रभावी बनाने के लिए एयरपोर्ट निदेशक को लगातार माइकिंग कराने और शत- प्रतिशत मास्क पहनने का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget