एक्सप्लोरर

Bettiah News: बेतिया में सिपाही ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, मचा हड़कंप

डीएसपी मुख्यालय आलोक कुमार ने बताया कि सिपाही संजय कुमार सिंह भोजपुर का रहने वाला था और दो साल पहले ही मोतिहारी से स्थानांतरित होकर बेतिया आया था. घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में शुक्रवार को बिहार पुलिस के सिपाही ने आत्महत्या कर ली. घटना जिले के बेतिया पुलिस लाइन की है, जहां संजय कुमार सिंह नाम के सिपाही ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. सिपाही प्रदेश के भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

बता दें कि सिपाही ने अपनी कनपटी की बाईं तरफ गोली मारी, जो दाईं तरफ से बाहर निकल गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वो बेतिया व्यवहार न्यायालय के पीपी के बॉडीगार्ड के रूप में भी तैनात था. सिपाही के आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. आनन फानन प्रभारी एसपी, एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए.

मिली जानकारी अनुसार सिपाही ने बेतिया पुलिस लाइन स्थित मैगजीन रूम के पास पुराने बैरेक बिल्डिंग के पीछे घटना को अंजाम दिया है. गोली की आवाज सुनते ही पुलिस लाइन के सिपाही दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि संजय ने खुद को गोली मार ली है. खबर लिखे जाने तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था. सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराने की कवायद की जा रही थी. मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो पूरे मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान करेगी. 

परिजनों को दे दी गई है सूचना

इस बाबत डीएसपी मुख्यालय आलोक कुमार ने बताया कि सिपाही संजय कुमार सिंह भोजपुर का रहने वाला था और दो साल पहले ही मोतिहारी से स्थानांतरित होकर बेतिया आया था. घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. पर्सनल व प्रोफेशनल एंगल को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा गया है.

यह भी पढ़ें -

CM Nitish Kumar Security: चूक के बाद सुधार, नीतीश कुमार की सुरक्षा करेंगे 50 नए पुलिस पदाधिकारी, इस आधार पर सबका हुआ है चयन

खबर का असर: जहानाबाद में देर रात शराब की बोतलें खोजने जिप कार्यायल पहुंची पुलिस, FIR दर्ज करने का दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सियासी डेब्यू में लगा पाएंगे बीजेपी के गढ़ में सेंध?
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सियासी डेब्यू में लगा पाएंगे बीजेपी के गढ़ में सेंध?

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget