एक्सप्लोरर

Bihar Congress Yatra: बिहार कांग्रेस की 'संविधान बचाओ पैदल यात्रा', प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

Samvidhan Bachao Paidal Yatra: पैदल यात्रा प्रदेश मुख्यालय से शुरू हुई. राजापुर पुल होते हुए बांस घाट जाकर समाप्त हुई. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पदयात्रा का संदेश संविधान की सुरक्षा है.

Bihar News: बिहार कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार (29 अप्रैल) को राजधानी पटना में 'संविधान बचाओ पैदल यात्रा' निकाली. इस यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज संविधान बचाने के मुद्दे को लेकर हम लोग इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है.

सदाकत आश्रम से शुरू हुई यात्रा

यह पैदल यात्रा प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू हुई और राजापुर पुल होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल, बांस घाट पर जाकर समाप्त हुई. कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान 500 मीटर लंबा तिरंगा भी लिए रहे. इस पैदल यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस पैदल यात्रा के जरिए महात्मा गांधी की कर्मभूमि और डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती से देश में यह संदेश देने का काम किया गया है कि यह देश संविधान से चलेगा न कि किसी के मनमाफिक चलेगा.

राजेश राम ने कहा कि इस पदयात्रा का संदेश संविधान की सुरक्षा है. जय बापू, जय भीम, जय संविधान के मुद्दे पर हम इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने बीजेपी पर गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया.

'जनता ने 400 पार के नारे को ध्वस्त कर दिया'

2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए राजेश राम ने कहा कि उस चुनाव में भी जनता ने संविधान बचाने के मुद्दे पर विपक्ष को साथ दिया. जनता ने बीजेपी के 400 पार के नारे को ध्वस्त कर दिया. यह परिणाम सीधा संदेश है कि देश की जनता भी मान चुकी है कि संविधान खतरे में है. संविधान में प्रदत्त अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है. 

आगे कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को जिस तरीके से चुनौती देने का काम किया जा रहा है, जांच एजेंसियों का जिस तरह प्रयोग किया जा रहा है, इसका सीधा मतलब है कि संविधान के अधिकारों का पालन न करते हुए अपनी मनमर्जी की जा रही है. इसी के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सभी लोग संविधान के संदेश को लेकर सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर देश को संदेश दे रहे हैं कि देश संविधान से चलेगा.

यह भी पढ़ें- संसद के विशेष सत्र की मांग पर क्या है CM नीतीश कुमार की पार्टी का स्टैंड? 'जरूरत पड़ी तो…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget