एक्सप्लोरर

बिहार: कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ये तस्वीर, बोली- 'ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है...'

Operation Sindoor: बिहार कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर यह पूछा है कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया उनका क्या हुआ? वह अभी जिंदा हैं. उनकी लाश देश के लोगों ने नहीं देखी है.

Congress on Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया था. इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमले किए. भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई भी की गई. बढ़ते तनाव के बाद 10 अप्रैल को सीजफायर की खबर आई. इन सबके बीच अब राजनीति शुरू हो गई है. बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से मंगलवार (13 मई, 2025) को एक तस्वीर शेयर कर सवाल उठाया गया है.

दरअसल दावा यह किया जा रहा है कि भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकियों का खात्मा हुआ है. इन सबके बीच बिहार कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर यह पूछा है कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया उनका क्या हुआ? बिहार कांग्रेस की ओर से जो तस्वीर शेयर की गई है उसमें पहलगाम हमले में शामिल चार आतंकियों की तस्वीर है. लिखा गया है, "ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है, जब तक पहलगाम के दरिंदे जिंदा हैं."

क्या कहते हैं कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर?

इस पोस्ट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया ली गई. बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया परंतु आज भी देश जानना चाहता है कि जो चार दरिंदे पहलगाम की घटना में थे उनका क्या हुआ? क्योंकि वह अभी जिंदा हैं. उनकी लाश देश के लोगों ने नहीं देखी है. 

'नरेंद्र मोदी से भारत के लोगों को कोई उम्मीद नहीं'

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह भारत-पाकिस्तान के बीच जो युद्ध हो रहा था उसमें जो सीजफायर हुआ उसकी जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी यह चौंकाने वाला बात है. कहीं न कहीं भारत सरकार अमेरिका के सामने नतमस्तक हो गई है. क्योंकि जिस तरह से कल ट्रंप का बयान आया उससे साफ हो गया कि हमारे देश की मध्यस्थता अमेरिका कर रहा है. राजेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत के लोगों को कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन पीएम के साथ संपूर्ण भारत है.

कांग्रेस के इस एक्स पोस्ट पर जेडीयू की ओर से भी रिएक्शन आया है. नीरज कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा, "दुखद है कि बिहार कांग्रेस ने पहलगाम हमले के आतंकियों की तस्वीर तो पोस्ट की पर पीएम, गृह मंत्रालय या सेना को टैग तक नहीं किया. अगर साक्ष्य थे, तो सूचना देना राष्ट्रीय कर्तव्य था. यह सर्वदलीय एकजुटता और साझा समझ के विरुद्ध लापरवाहीपूर्ण आचरण है."

यह भी पढ़ें- मो. इम्तियाज के परिजनों को 50 लाख देगी नीतीश सरकार, आज शहीद जवान के गांव जाएंगे CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget