एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश प्रसाद सिंह को मिल गई बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने जताया भरोसा

अखिलेश प्रसाद इन दिनों एक्टिव दिख रहे हैं. 'जन विश्वास महारैली' में शामिल होने का न्योता देने के लिए प्रचार गाड़ी को बुधवार को रवाना किया. दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र सौंपा है.

पटना: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है. पार्टियां तैयारी में लग गई हैं. इस बीच बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले उनकी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने भरोसा जताया है. यही वजह है कि उन्हें कांग्रेस ने बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव समिति का गठन करते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया है.

बुधवार को पत्र जारी करते हुए इसका एलान किया गया है. इस लिस्ट में 50 नेताओं के नाम शामिल हैं. इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और शकील अहमद खान का भी नाम है. अब देखना होगा कि अखिलेश प्रसाद सिंह इस जिम्मेदारी को कैसे और कितना पूरा करते हैं.

एक्टिव दिख रहे हैं अखिलेश प्रसाद सिंह

बता दें कि अखिलेश प्रसाद सिंह इन दिनों हर तरह से एक्टिव दिख रहे हैं. बिहार में तीन मार्च को जन विश्वास महारैली का आयोजन होने वाला है. पटना के गांधी मैदान में यह रैली होगी. एक तरफ जहां तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले हैं. लोगों के बीच जाकर उनका विश्वास जीत रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीते बुधवार को 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली 'जन विश्वास महारैली' में शामिल होने का न्योता देने के लिए प्रचार गाड़ी को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया. तेजस्वी यादव ने भी तीन मार्च को लोगों से गांधी मैदान में एकजुट होने की अपील की है.

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दो विधायकों ने पाला बदल लिया है. वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस के लिए यह झटका है. इसको लेकर बुधवार को ही अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार विधानसभा में स्पीकर नंद किशोर यादव से मिलकर उनको भारतीय जनता पार्टी की अलोकतांत्रिक गतिविधियों से अवगत कराया. इतना ही नहीं बल्कि दोनों बाघी सदस्यों की विधानसभा सदस्यता को रद्द करने के लिए पत्र सौंपा.

यह भी पढ़ें- केके पाठक ने नहीं निकाला कोई आदेश, 10 से 4 बजे की स्कूल टाइमिंग वाला लेटर निकला फर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget