एक्सप्लोरर

बिना मास्क लगाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाले हो जाएं सावधान, चल रही है गोपनीय जांच

राजधानी पटना में डीएम ने आदेश जारी करते हुए गोपनीय जांच करने के निर्देश दिए हैं. खासकर वैसे लोगों का जो यात्री बस या फिर तीन पहिया वाहनों से सफ़र करते हैं, उनकी रैंडम जांच की जाएगी.

पटना: कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, बावजूद इसके लोगों ने एहतियात बरतने कम कर दिए हैं. लोगों की लापरवाही को देखते हुए और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन सख्ती से कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. राजधानी पटना में भी डीएम ने आदेश जारी करते हुए गोपनीय जांच करने के निर्देश दिए हैं. खासकर वैसे लोगों का जो यात्री बस या फिर तीन पहिया वाहनों से सफ़र करते हैं, उनकी रैंडम जांच की जाएगी.

शहर में बसों और तीन पहिया वाहनों में कोविड गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के साथ ही सार्वजनिक स्थानों की भी गोपनीय पड़ताल कराई जा रही है. इसके लिए स्पॉट और अफसर दोनों चिन्हित कर दिए गए हैं. अफसरों की जांच रिपोर्ट के बाद पटना में कोरोना से सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई जा सकती है.

डीएम के आदेशानुसार यह तय किया गया है कि यात्री बसों और तीन पहिया वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की जांच की जाएगी. बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी का अनुपालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच-पड़ताल भी कराई जाए. गोपनीय आदेश में यह भी कहा गया है कि इसके लिए उच्च स्तरीय आदेश प्राप्त हुआ है, इसी क्रम में आज विशेष जांच टीम को लगाया जा रहा है.

गोपनीय शाखा से जारी हुआ आदेश

गोपनीय शाखा से जारी हुए आदेश में कहा गया है कि कोविड 19 संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. ऐसे में इसके प्रोटोकॉल का अनुपालन सख्ती से कराया जाए.  इसी क्रम में यह तय किया गया है कि यात्री बसों और तीन पहिया वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की जांच की जाएगी. सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी का अनुपालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच-पड़ताल कराई जाए.  गोपनीय आदेश में यह इंगित किया गया है कि इसके लिए उच्च स्तरीय आदेश प्राप्त हुआ है, इसी क्रम में 11 जनवरी को विशेष जांच टीम को लगाया जा रहा है.

बताते चलें कि पटना में जो 6 स्पॉट जांच के लिए चिन्हित किये गए हैं उनमें पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन, मीठापुर बस स्टैंड, कारगिल चौक, सगुना मोड़, राजेंद्र नगर पुल ओवर ब्रिज के नीचे, अगमकुआं बड़ी पहाड़ी मोड़, शामिल हैं. यहां अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है. इतना ही नहीं जांच के बाद सभी अधिकारियों को डीएम को रिपोर्ट भी सौंपनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget