एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुस्लिम-यादव के बाद अब कुशवाहा समाज भी देवेश चंद्र ठाकुर से खफा, मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर

MP Devesh Chandra Thakur: जातिगत बयानबाजी को लेकर सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर बुरे फंसे हैं. उनके खिलाफ अब मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर हुआ है. 2 जुलाई को इस पर सुनवाई होगी.

Complaint Against Devesh Chandra Thakur: मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में सीतामढ़ी के नव निर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ परिवाद दर्ज हुआ है. बीते दिनों कुशवाहा जाति के लालू यादव के यहां चले जाने वाले बयान को लेकर दिए गए बयान के बाद मामला को दर्ज कराया गया है. ये मामला समाजिक कार्यकर्ता और अहियापुर के निवासी दिलीप कुमार कुशवाहा ने दर्ज कराया है.

इनका आरोप है कि सीतामढ़ी में जेडीयू के सांसद ने यादव मुस्लिम के साथ कुशवाहा जाति को लेकर भी टिप्पणी की थी. कुशवाहा समाज की क्षवि को खराब करने की कोशिश की गई है. इसी को लेकर के यह परिवाद दायर किया है.

इस मामले में परिवादी के अधिवक्ता हरिओम कुमार ने बताया कि एमपी सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर ने कुशवाहा समाज को लेकर बयान दिया गया था, जिसको लेकर इस समाज के लोग के आहत होने की भावना को लेकर परिवाद दायर किया गया है, जिसमे आईपीसी की धारा,505 और 501 के तहत मामला दर्ज कराया गया है और इस मामले में सुनवाई की तिथि 2 जुलाई 2024 को मुकर्रर हुई है. 

क्या था देवेश चंद्र ठाकुर का बयान

बता दें कि देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने एक बयान में मुसलमान, यादव और कुशवाहा समाज पर उन्हें वोट नहीं देने की बात कही थी. सीतामढ़ी में एक सभा में उन्होंने कहा था कि यादव और मुसलमान समाज के लोगों का उन्होंने बहुत सारा काम किया है, लेकिन इस समाज ने उन्हें वोट नहीं दिया. इसलिए अब हम उनका कोई काम नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि कोईरी जाति के लोगों ने भी एनडीए को वोट नहीं दिया. 

अब जेडीयू के सीतामढ़ी के नव निर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान को लेकर बिहार का सियासी पारा गर्म है और अब इनके दिए गए बयान को लेकर मुस्लिम और यादव के बाद अब कुशवाहा जाति के लोग भी सामने आ गए हैं. जिसके बाद सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की मुश्किलें बढ़ गई है. उनकी राजनीतिक बयानबाजी का मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बेऊर जेल भेजे गए लालू यादव के साले साधु यादव, जानें किस मामले में मिली सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget