एक्सप्लोरर

Kakolat Waterfalls: सैलानियों के लिए अच्छी खबर, CM नीतीश कुमार करेंगे ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन, तैयारी पूरी

Inauguration of Kakolat Waterfalls: पिछले दो साल से ककोलत जलप्रपात में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था. ऐसे में रोक के चलते सैलानी यहां नहीं जा पा रहे थे.

Kakolat Falls: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन करेंगे. सैलानियों के लिए यह अच्छी खबर है. नीतीश कुमार के आगमन को लेकर नवादा में सभी विभाग के अधिकारी अपनी-अपनी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए हैं. सभी विभाग में कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है. खबर है कि 29 जुलाई को नीतीश कुमार नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के एकतारा स्थित ककोलत जलप्रपात (Kakolat Waterfalls) का उद्घाटन करेंगे.

पिछले दो साल से ककोलत जलप्रपात में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था. ऐसे में रोक के चलते सैलानी यहां नहीं जा पा रहे थे. लोगों को बहुत दिनों से ककोलत जलप्रपात के खुलने का इंतजार था. अब मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद ककोलत को नए स्वरूप में सैलानी देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें भी बेसब्री से इंतजार है.

तैयारी में जुटा है जिला प्रशासन

हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन तय माना जा रहा है कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन करेंगे. इसकी तैयारी में जिला प्रशासन के अधिकारी जुट गए हैं. बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक विभाग व अन्य विभागों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. इतना ही नहीं बल्कि जो लोग छुट्टी पर गए हैं उन्हें ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है.

विभाग की ओर से एक लेटर भी जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि किसी भी तरह का कोई कर्मचारी अगर पत्र की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार का आगमन तय है. इसलिए पहले से सभी वरीय अधिकारी अलर्ट हो गए हैं. बता दे कि ककोलत जलप्रपात के सौंदर्यीकरण का काम 15 जून तक ही पूरा करना था, लेकिन ककोलत जलप्रपात में बाढ़ आ जाने के चलते काम रुक गया था. अब ककोलत में लगभग काम पूरा हो गया है. 

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी की '25' से पहले '25' वाली 'चाल'! NDA में किस पार्टी के लिए 'खतरा'? यहां समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget