एक्सप्लोरर

Bihar: 3 लाख परिवारों को मिली PM आवास योजना की पहली किस्त, CM नीतीश कुमार ने ट्रांसफर किए 1200 करोड़ रुपये

Bihar PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना के तहत लाभुकों को कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता तीन किश्तों में दी जाती है. जिसकी 60 प्रतिशत राशि केन्द्र और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करती है.

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि का एकमुश्त हस्तांतरण किया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना अंतर्गत सर्वप्रथम सितम्बर, 2024 में 2,43,903 लक्ष्य प्राप्त हुआ था. ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 27 जनवरी 2025 से 5,46,745 अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त है.

लोकेश कुमार सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को कुल 7,90,648 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में आवास निर्माण की प्रगति के साथ दी जाती है. योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है. इस प्रकार 40 प्रतिशत यानि 48 हजार रुपये की राशि राज्यांश के रूप में लाभुकों को दी जाती है.

3 लाख लाभार्थियों को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान
इससे पहले 7 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 1.05 लाख लाभुकों को प्रथम किश्त की सहायता राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया था. इसपर 420 करोड़ रुपये का व्यय हुआ था. बुधवार को कार्यक्रम में 03 लाख लाभार्थियों को 40 हजार रुपये की दर से प्रथम किश्त की राशि का एक मुश्त भुगतान किया गया. इस पर कुल 1200 करोड़ रुपये का व्यय हुआ. 

शौचालय निर्माण के लिए 12000 की सहायता मिलेगी
उन्होंने कहा कि आगामी 100 दिनों में इन लाभुको को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में 80 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा. साथ ही इन लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपये तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. इस प्रकार प्रति लाभुक 1,54,050 (एक लाख चौवन हजार पचास) रुपये दिए जाएंगे. इस प्रकार इस कार्यक्रम में लाभान्वित हुए 3 लाख लाभुकों को आगामी लगभग 100 दिनों में 4621.50 करोड़ रुपये प्राप्त होगा.

सीएम नीतीश ने लाभार्थियों को दी बधाई
वहीं कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं आज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को भी बधाई देता हूं केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करें ताकि लाभुकों को तुरंत लाभ मिले. लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें.

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, मनरेगा की आयुक्त अभिलाषा शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि जिलों से जिलाधिकारी एवं कुछ लाभुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.

यह भी पढ़ें: बाबा बागेश्वर 8 मार्च को लगाएंगे दिव्य दरबार, श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार, भव्य तरीके से सजा राम जानकी मठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget