एक्सप्लोरर

Pragati Yatra: औरंगाबाद में होगा रिंग रोड और मेडिकल कॉलेज का निर्माण, सीएम ने जिले को दी 116 योजनाओं की सौगात

औरंगाबाद में बिशुनपुर कैनाल का निर्माण किया जाएगा. पूर्व में यह कैनाल क्रियाशील थी, लेकिन एनटीपीसी नवीनगर के अधिष्ठापन के बाद यह बंद हो गई. इस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में काफी समस्या हो रही है.

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को औरंगाबाद जिले में कुल 195 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 127.43 करोड़ रुपये की लागत से 79 योजनाओं का उद्घाटन एवं 428.76 करोड़ रुपये की लागत से 116 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. पूरी योजनाएं 554 करोड़ रुपये से अधिक की हैं. इस दौरान सीएम ने प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, देव में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. 

मुख्यमंत्री ने किया कई योजनाओं का उद्ध‌घाटन

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद जिला अंतर्गत देव प्रखंड के बेढनी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्ध‌घाटन किया. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर पुस्तकालय, मुखिया कक्ष, राजस्व कर्मचारी कार्यालय, पंचायत सचिव कक्ष आदि का जायजा लिया.

वहीं ग्राम पंचायत बेढनी स्थित महादलित टोला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना अंतर्गत निर्मित पक्की गली नली, हर घर नल का जल योजना, आवास योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का मुआयना किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की. 

सिंचाई कॉलोनी देव में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण एवं मेडिकल कॉलेज औरंगाबाद के लिए चिहिन्त भूमि का स्थल निरीक्षण किया. स्थल निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने साइट मैप के माध्यम से प्रस्तावित सूर्य कुंड, देव से देव बाईपास (रिंग रोड) को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य एवं नगर पंचायत देव में रिंग रोड के निर्माण कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां बननेवाले मेडिकल कॉलेज औरंगाबाद तक आवागमन सुगमता पूर्वक हो सके, इसके लिए बेहतर सड़क संपर्कता प्रदान करना सुनिश्चित कराएं.

औरंगाबाद जिले में की गई अन्य घोषणाएं

औरंगाबाद में बिशुनपुर कैनाल का निर्माण किया जायेगा. पूर्व में यह कैनाल क्रियाशील थी, लेकिन एनटीपीसी नवीनगर के अधिष्ठापन के बाद यह बंद हो गयी जिससे इस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में काफी समस्या हो रही है. इससे लगभग 15 गांवों की 2500 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल पाएगी.

राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रॉमा सेन्टर का निर्माण किया जाएगा. इस जिले से NH-19, NH-139 गुजरता है. साथ ही, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेस-वे भी निर्माणाधीन है. यहां प्रतिदिन 25 से 30 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन गया से कैमूर बीच एक भी ट्रॉमा सेन्टर अवस्थित नहीं है. ट्रॉमा सेन्टर के निर्माण से सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को ससमय ईलाज की सुविधा मिल पाएगी.

औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य किया जाएगा. शहर के बीच से गुजरने वाली इस नदी के एक तरफ सड़क निर्माण कार्य औऱ दूसरी तरफ पार्क विकसित कराये जाने से यह पथ शहर के लिए बाईपास का कार्य करेगा तथा पार्क विकसित होने से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. मदनपुर प्रखंड के चांद बिगहा ग्राम में केशहर नदी पर चेक डैम का निर्माण किया जायएगा.

ये भी पढ़ेंः सीवान सदर अस्पताल में चल रही थी अपराधी की मेडिकल जांच अचानक होने लगी फायरिंग, गार्ड ने दिखाई बहादुरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget