एक्सप्लोरर

पश्चिमी चंपारण में मुख्यमंत्री की घोषणाएं: विकास का वादा या चुनावी रणनीति?

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पश्चिमी चंपारण जिले में विकास के लिए बहुत काम किया हैं, जो कमी रह गई है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा. यह यात्रा जनता की मांगों को समझने के लिए है.

CM Nitish Kumar Announcements: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को 2024 के चुनावों से पहले अपनी प्रगति यात्रा के तहत पश्चिमी चंपारण में विकास योजनाओं की समीक्षा और कई घोषणाएं कीं. सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिमी चम्पारण की अपनी इस यात्रा के दौरान वहां के वोटर्स को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और विकास की प्रतिबद्धता दिखाई. इस यात्रा को राज्य के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए माना जा रहा है, लेकिन प्रगति यात्रा के पहले दिन जिस तरह घोषणाओं का पिटारा खुला ज़ाहिर है चुनावी महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के पहले चरण में 23 दिसंबर 2024 को पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा और बेतिया में भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया, जनता की मांगों को समझा, और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है.

पश्चिमी चंपारण में मुख्यमंत्री की घोषणाएं 

 1. बेतिया स्टेडियम का पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री ने बेतिया के पुराने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने घोषणा की कि इस स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्निर्मित किया जाएगा

 • उद्देश्य: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन की सुविधा।
 • विभाग: खेल विभाग 

 2. बेतिया शहर में सड़क का चौड़ीकरण मुख्यमंत्री ने बेतिया में बरबत सेना से आईटीआई, सर्किट हाउस, स्टेडियम, प्रेक्षा गृह होते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल तक की सड़क का निरीक्षण किया।
 • घोषणा: सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
 • लाभ: • मरीजों को अस्पताल तक आने-जाने में सुविधा। • जाम की समस्या का समाधान। • विभाग: पथ निर्माण विभाग 

 3. गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गन्ने के मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की। 
 • पहले से 10 रुपये की वृद्धि हुई थी। • अब 10 रुपये प्रति क्विंटल की अतिरिक्त वृद्धि राज्य सरकार वहन करेगी।
 • विभाग: गन्ना उद्योग विभाग 

 4. उत्तर प्रदेश से सटे क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गंडक नदी के पार उत्तर प्रदेश से सटे चार प्रखंडों के लिए एक सरकारी डिग्री कॉलेज खोला जाएगा।
 • उद्देश्य: शिक्षा की उपलब्धता और युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर। 
 • विभाग: शिक्षा विभाग 

 इसके अलावा कई और वादे किए 

1. बेतिया बाईपास का निर्माण • मुख्यमंत्री ने बेतिया शहर में जाम की समस्या को देखते हुए नया बाईपास बनाने का निर्देश दिया। • विभाग: पथ निर्माण विभाग 

 2. चनपटिया में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार • उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए चनपटिया में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। • विभाग: उद्योग विभाग 
 3. मदनपुर से पनियहवा तक एनएच-727A का निर्माण • घोषणा: इस नई सड़क से बगहा और गोरखपुर के बीच की दूरी कम होगी। • विभाग: पथ निर्माण और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 

 4. इनरवा से वाल्मीकिनगर तक सड़क निर्माण • घोषणा: दोन कैनाल के साथ सड़क का निर्माण होगा, जिससे आवागमन सुगम होगा। • विभाग: पथ निर्माण विभाग

 5. बेतिया में विद्युत पावर ग्रिड का निर्माण • अमवा मन (सेनुवारिया) और रूलही में पावर ग्रिड का निर्माण किया जाएगा। • लाभ: बेतिया क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी. •विभाग: ऊर्जा विभाग 
 

6. वाल्मीकिनगर में लव-कुश पार्क का निर्माण 
 • उद्देश्य: पर्यटन को बढ़ावा देना
 • विभाग: पर्यटन विभाग 

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमने पश्चिमी चंपारण जिले में विकास के लिए बहुत काम किए हैं। जो कमी रह गई है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। यह यात्रा जनता की मांगों को समझने और उन्हें समाधान देने के लिए है.”  मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का पहला दिन घोषणाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की हालांकि, जनता से संवाद की कमी ने यात्रा पर सवाल खड़े किए. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन घोषणाओं को किस प्रकार कार्यान्वित किया जाता है और यह जनता की समस्याओं को किस हद तक सुलझा पाती है. 

ये भी पढ़ेंः Lalan Singh: 'कुछ लोग 20 साल से सपने देख रहे हैं, मगर...', ललन सिंह को किसके ड्रीम की है इतनी चिंता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget