एक्सप्लोरर

'घटना दुखद लेकिन...', बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर ये क्या बोल गई CM नीतीश कुमार की पार्टी?

Bihar Hooch Tragedy: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि मौत पर सियासत करना विपक्ष के नेताओं की पुरानी आदत है. ऐसी घटनाओं का शराबबंदी से कोई संबंध नहीं है.

JDU Reaction on Bihar Hooch Tragedy: बिहार में छपरा, सीवान और गोपालगंज में जहरीली शराब से मौत हुई है. लगातार इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. शराबबंदी को फेल बता रहा है. इस पर अब सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के नेता का बेतुका बयान आया है. गुरुवार (17 अक्टूबर) को पत्रकारों से बात करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा (Manish Verma) ने कहा कि जहां शराबबंदी लागू नहीं है वहां भी इस तरह की घटनाएं होती हैं. तमिलनाडु हो या ओडिशा वहां भी इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं.

हालांकि मनीष वर्मा ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है, लेकिन शराबबंदी के बावजूद लोग लोभ में इस प्रकार का निंदनीय काम कर रहे हैं और जहरीली शराब बनाकर बेच रहे हैं. इस प्रकार का कार्य करने वाले सभी दोषियों पर सरकार कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करेगी.

मनीष वर्मा ने तेजस्वी यादव पर किया हमला

तेजस्वी यादव की ओर से इस घटना के लिए शराबबंदी को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर मनीष वर्मा ने कहा, "तेजस्वी यादव सरकार में साथ रहे, तब भी शराबबंदी थी, तब वो चुप क्यों थे? जब हमारे साथ सत्ता में थे तब शराबबंदी पर सवाल क्यों नहीं उठाया? उनके मुंह से इस तरह की बात शोभा नहीं देती है."

'मौत पर सियासत करना विपक्ष की आदत'

आगे मनीष वर्मा ने कहा कि मौत पर सियासत करना विपक्ष के नेताओं की पुरानी आदत है. वो पहले भी शराबबंदी को लेकर विरोध कर रहे हैं जबकि ऐसी घटनाओं का शराबबंदी से कोई संबंध नहीं है. सरकार और प्रशासन ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए काम कर रही है. इस मामले पर भी सरकार जांच करा रही है. जो भी इसमें दोषी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

बता दें कि जहरीली शराबकांड का मामला सामने आने के बाद गुरुवार (17 अक्टूबर) तक प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सीवान में सबसे अधिक 20 मौतें हुई हैं. इसके बाद छपरा में पांच और गोपालगंज में दो लोगों की मौत हुई है. मौतों की संख्या और ज्यादा है लेकिन फिलहाल इतनी ही पुष्टि की गई है.

यह भी पढ़ें- बिहार में जहरीली शराब से मौत पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget