एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम की घटना पर CM नीतीश कुमार की पार्टी ने कर दी बड़ी मांग, 'आतंकियों के सरगना...'

Kashmir Terror Attack: आतंकी हमले पर जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि यह नरसंहार है. यह पाकिस्तान की सोची समझी रणनीति है. यह आम कश्मीरियों पर पाकिस्तान का बड़ा हमला है.

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेजीयू ने बड़ी मांग कर दी है. बुधवार (23 अप्रैल) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आतंकियों के सरगना जहां भी हों उनको भारत लाया जाए. अदालत में लाकर निपटाया जाना चाहिए. 

राजीव रंजन ने कहा कि यह नरसंहार है. यह पाकिस्तान की सोची समझी रणनीति है. किसी ने कल्पना नहीं की थी कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी. कश्मीर धरती का स्वर्ग है. वहां पर छुट्टियां बिताने आए पर्यटकों को ही मार दिया गया. अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि विकास और पर्यटन को लेकर जो लोग नए कश्मीर की कल्पना कर रहे थे वह साकार हो रहा था. टैक्सी ड्राइवर, होटल इंडस्ट्री, पर्यटकों पर निर्भर है. इस घटना से अर्थव्यवस्था की कमर टूटी है. यह आम कश्मीरियों पर पाकिस्तान का बड़ा हमला है. 

'चुन-चुनकर आतंकियों को मार गिराएं'

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने आगे कहा कि भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस, इंटेलिजेंस एजेंसी, बेहतर समन्वय बनाएं और चुन-चुनकर आतंकियों को मार गिराएं. स्लीपर सेल जिनकी इस आतंकवाद की घटना में भूमिका को हम देखते हैं, स्थानीय स्तर पर ऐसे लोग थे जिन्होंने आतंकियों को जानकारियां उपलब्ध कराई. उनका खात्मा जरूरी है. 

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लोग सड़कों पर मुखर होकर आए हैं. आतंकवाद के खात्मे की अपील कर रहे हैं. नारे लगा रहे हैं. यह मौका आतंकवाद के फन को पूरी तरह से कुचल देने का है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ था. इसके बाद से पूरा देश शोक में डूबा है. लगातार कार्रवाई की मांग हो रही है. अब देखना होगा कि केंद्र सरकार की ओर से क्या कुछ कदम उठाया जाता है.

यह भी पढ़ें- 'अंजाम देकर चले गए… भनक तक नहीं लगी', आतंकी घटना पर बोले RJD के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget