एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Meets Rahul Gandhi: राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, 50 मिनट तक चली मुलाकात, क्या हुई बात?

Delhi News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिनों के दौरे पर दिल्ली आए हैं. दिल्ली पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब पचास मिनट तक मुलाकात हुई. बिहार में कांग्रेस समर्थित महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार और राहुल गांधी की ये पहली मुलाकात थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद बाहर निकले सीएम नीतीश ने मीडिया से कोई बात नहीं की. 

दोनों नेताओं में क्या बात हुई?

कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो बिहार सरकार को कांग्रेस के समर्थन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही साल 2024 के चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई और ठोस चर्चा जारी है. इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लाने की संभावना पर चर्चा की.

बिहार में नई सरकार बनने के बाद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन पर बधाई दी थी. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रविवार को ही राहुल गांधी एकजुट होकर बीजेपी को हराने की बात कही है. वहीं, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार भी एकजुट होने वकालत कर रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर आए हैं. दिल्ली पहुंच कर सीएम नीतीश कुमार कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं है. सीएम नीतीश ने दिल्ली दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरी कोई इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है. मैं यही चाहता हूं कि विपक्ष एक साथ आए और बीजेपी के खिलाफ लड़े, विपक्ष एक साथ आएगी तो अच्छा होगा. 

कार्तिक सिंह ने मंत्री रहते जेल में कराई थी 'सेटिंग'! खोजने पर मोकामा से पटना तक नहीं मिले, अब जारी होगा गैर जमानती वारंट

दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान वहां बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी मौजूद रहीं. सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि आज मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा है. वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगे, जो हमारे महा गठबंधन के साथी हैं उनसे भी मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि देश के विपक्ष को एकजुट करना है.

वहीं सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने निशाना साधा है. चिराग पासवान ने बिना नाम लिए ट्वीट कर लिखा, "सुना है कि एक ऐसे मुख्यमंत्री जो नौकरी मांगने पर लाठियां बरसाते हों , वे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पद की लालसा लिए 3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर है. बिहार में विकास की बजाय विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं. हालांकि जेडीयू की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि सीएम नीतीश कुमार पीएम पद की रेस में नहीं हैं. जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश पीएम बनने की नहीं बनाने की रेस में हैं.

Buxar News: बक्सर में एसपी कार्यालय के पास रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 3 लाख की छिनतई, एक बाइक पर आए थे 2 बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget