एक्सप्लोरर

Janta Darbar: 'हत्यारे BJP नेता के रिश्तेदार हैं, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई', नीतीश बोले- DGP को लगाओ

Bihar CM Nitish Kumar Janta Darbar: आज इस साल का यह पहला जनता दरबार था. कई जिलों से लोग अपनी समस्या लेकर जनता दरबार में नीतीश कुमार के पास पहुंचे थे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोमवार को जनता दरबार (Janta Darbar) में लोगों की समस्या सुनी. इस साल का आज यह पहला जनता दरबार था. जनता दरबार में सीवान से अपने बेटे की हत्या के मामले में शिकायत लेकर पहुंचे पिता ने पुलिस प्रशासन के साथ एक बीजेपी नेता पर भी गंभीर आरोप लगाया. सुनकर सीएम नीतीश कुमार भी चौंक गए. उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और विभाग को फोन मिलाकर कहा कि इसे तुरंत देखा जाए.

सीवान से आए शख्स ने अपना नाम मनोज कुमार सिंह बताया. कहा कि उसके बेटे की 20 अगस्त 2021 को गांव में ही हत्या कर दी गई. वह एनडीए की तैयारी कर रहा था. शख्स की बात सुनकर सीएम नीतीश ने पूछा कि जब केस दर्ज हुआ तो क्या इस पर गिरफ्तारी नहीं हुई? शिकायतकर्ता ने कहा कि नहीं गिरफ्तारी नहीं हुई. हमने कोर्ट से दबाव दिलवाया तब उन लोगों ने सरेंडर किया था.

बीजेपी नेता पर लगाए ये आरोप

मनोज कुमार सिंह ने आगे जो कहा वो चौंकाने वाला था. कहा कि यह सब थाना प्रभारी को पता था. कई बार उन्होंने पुलिस को खुद से लोकेशन भी बताया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई. कहा कि एक मनोज सिंह हैं जो उनके यहां के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं. ये हत्या करने वालों के रिश्तेदार हैं. मनोज सिंह अभी बीजेपी में हैं. उनके दबाव में पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. 

अब भी मिल रही है धमकी

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उनके केस को कमजोर कर दिया गया. इसमें से दो लोगों का नाम तक हटवा दिया गया. तीन महीने से अब वो लोग घर पर ही हैं. उन्हें फिर से धमकी भी मिल रही है. यह सुनने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को फोन लगाने के लिए कहा और मामले को देखने के लिए कहा. 

यह भी पढ़ें- ‘BJP के संपर्क में हैं जेडीयू के कई सांसद’, पूर्व उपमुख्यमंत्री का बड़ा दावा, CM नीतीश के इस फैसले को बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget