एक्सप्लोरर

चुनावी साल में राम भक्तों पर मेहरबान हुई बिहार सरकार, रामनवमी के लिए दी खास सौगात

Ram Navami 2025: रामनवमी के जुलूस और उत्सव में होने वाले खर्च को लेकर आम लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने बड़ा कदम उठाया है.

Ram Navami 2025: रामनवमी पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में लोग हर्षोल्लास से रामनवमी मनाते हैं. रामनवमी को सफल बनाने के लिए कई संस्था, संगठन और आम लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. अपनी जेब से भी खर्च करते हैं, लेकिन इस बार चुनावी साल में बिहार की नीतीश सरकार राम भक्तों पर मेहरबान हो गई है. 

बिहार सरकार में बीजेपी कोटे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने रामनवमी पर सरकारी खर्च करने का ऐलान कर दिया है. रामनवमी और शोभा यात्रा को लेकर पटना में 50 लाख तक खर्च करने की स्वीकृति दी गई है. यह खर्च पटना नगर क्षेत्र में रामनवमी शोभा यात्रा एवं संबंधित मेले के आयोजन के लिए ही किया जाएगा. अब रामनवमी के जुलूस और उत्सव में होने वाले खर्च पर आम लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

मां कामाख्या महोत्सव मेले के लिए 50 लाख

दूसरी ओर रामनवमी के मौके पर पूर्णिया में भीड़ लगती है. ऐसे में मां कामाख्या महोत्सव मेले के लिए भी 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है. इसके लिए विभाग ने पांच फरवरी को ही पत्र जारी कर जिलाधिकारी को सूचित कर दिया था.

मां कामाख्या महोत्सव के आयोजन के लिए स्वीकृत/आवंटित राशि का खर्च भी संबंधित मेले के लिए ही किया जाएगा. इस खर्च के लिए डीएम को पत्र के माध्यम से कहा गया है कि आप संबंधित अंचलाधिकारी को इसके लिए आदेश जारी करें. साथ ही डीसीएलआर को भी निर्देश दिया गया है कि अंचलाधिकारी के माध्यम से यह खर्च अपनी देखरेख में कराया जाए लेकिन अंचलाधिकारी खुद इसका खर्च नहीं करेंगे. वह सिर्फ राशि निर्गत करेंगे.

पटना और पूर्णिया के लिए दी गई इस राशि के बारे में बीते बुधवार (26 मार्च, 2025) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: सीवान के आश्रय गृह से 13 लड़कियों के भागने पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, मांगी गई रिपोर्ट

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: शाम 4:57 बजे त्रिपुष्कर योग और भद्रा साथ, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: राहुकाल 9:18-10:41, त्रिपुष्कर योग और भद्रा शाम 4:57 से
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget