एक्सप्लोरर

बिहार को CM नीतीश कुमार ने दी 43 नई डीलक्स बसों की सौगात, किन-किन जिलों को होगा फायदा?

BSRTC News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में पहले 581 बसें थीं. गुरुवार को 43 नई डीलक्स बसों की सौगात मिलने से अब बसों की संख्या 624 हो गई है.

Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में आज (19 दिसंबर) 43 नई डीलक्स बसें जुड़ गई हैं. इनमें से 35 बसें प्रदेश के 21 छोटे-बड़े शहरों के बीच चलेंगी. इससे प्रदेश के कई जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय जुड़ जाएंगे.

43 में से बाकी आठ बसें पटना प्रमंडल को मिली हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास एक अणे मार्ग से 43 डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार (19 दिसंबर) को रवाना किया. इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा बिहार राजपथ परिवहन निगम के मंत्री शीला मंडल भी मौजूद रहीं.

इन शहरों को मिलीं डीलक्स बसें

ये बसें पटना से देवघर, मुंगेर, मुंडेश्वरी, बाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, नवादा, रजौली, गया, पूर्णिया, जहानाबाद, भागलपुर, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, जोगबनी, रक्सौल, मोतिहारी और सीतामढ़ी जैसे शहरों के लिए चलेंगी. पटना प्रमंडल को जो बसें मिली हैं वो पटना से भोजपुर और नालंदा जैसे जिलों में चलेंगी. इन बसों में लोग आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा कर पाएंगे. इन सभी डीलक्स बसों में 40 सीटें हैं. इन जिलों में ज्यादातर लोग बसों से यात्रा करते हैं इसलिए बीएसआरटीसी की ओर से डीलक्स बस की सुविधा दी गई है. इन बसों के रूट परमिट लेने की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है.

बीएसआरटीसी के पास पहले 581 बसें थीं अब 43 नई बस जुड़ने से कुल 624 बसें हो गई हैं. बीएसआरटीसी नगर बस सेवा में भी 140 से अधिक बसें चल रही हैं. इनमें 30 इलेक्ट्रिक और 110 सीएनजी बसें शामिल हैं. ये ज्यादातर पटना की सड़कों पर चलती हैं. 150 बसें कांट्रैक्ट पर राज्य सरकार अलग-अलग जिलों में चला रही है जिनके मालिक निजी व्यक्ति हैं. 

इन बसों में क्या-क्या सुविधा?

इन डीलक्स बसों में सीसीटीवी कैमरे, पुशबैक सीटें, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, एनाउंसमेंट सिस्टम और आग बुझाने के उपकरण जैसी सुविधाएं हैं. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ये बसें फुलवारीशरीफ बस डिपो और बांकीपुर बस पड़ाव होते हुए प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाएगी और वापस आएंगी.

यह भी पढ़ें- बड़ी दुविधा है इस राह में! 2025 में CM नीतीश के नेतृत्व पर 'बड़े साहब' ने 'उलझाया', किसी और ने 'सुलझाया'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget