एक्सप्लोरर

VIDEO: CM नीतीश को ललन सिंह से क्या है शिकायत? विधायक पहले से नाराज, इन बातों से खबर को समझिए

Lalan Singh News: नीतीश कुमार ने 31 जुलाई 2021 को ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. जेडीयू के विधायक संजीव सिंह का कहना है कि अध्यक्ष का हटना लगा रहता है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) से नाराजगी की खबर सियासी गलियारों में जोरशोर से चल रही है. हटाए जाने की भी चर्चा है. सवाल यह है कि नाराजगी की वजह क्या है? जेडीयू अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्यों हटाएगा? कई बिंदुओं और राजनीतिक एक्सपर्ट के बयानों से खबर को समझिए.

ललन सिंह से पार्टी के ज्यादातर विधायक नाराज

दरअसल, नीतीश कुमार को लग रहा है कि ललन सिंह जो हैं वो लालू यादव और तेजस्वी यादव के ज्यादा करीब हो गए हैं. ये बात नीतीश कुमार को अच्छी नहीं लग रही है. बताया जाता है कि ललन सिंह से पार्टी के ज्यादातर विधायक नाराज हैं. विधायकों की शिकायत है कि ललन सिंह उनसे मिलते नहीं हैं. विधायकों की शिकायत के बारे में नीतीश कुमार को भी पता है. ये भी एक बड़ी वजह बताई जाती है.

ललन सिंह ने नीतीश कुमार से किया था वादा

बताया जाता है कि ललन सिंह ने नीतीश कुमार से वादा किया था कि अगर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो देशभर में पार्टी का विस्तार करेंगे. इसी वादे पर भरोसा करके नीतीश कुमार ने 31 जुलाई 2021 को ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था, लेकिन ललन सिंह चुनाव में पार्टी को कामयाबी दिलाने में फेल हो गए.

चुनावी समर में भी फेल दिखे ललन सिंह

नीतीश की पार्टी जेडीयू ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में 2022 में एक सीट पर उम्मीदवार को उतारा लेकिन हार गई. 2022 में ही पंजाब की दो सीटों पर हार हुई. यूपी में जेडीयू ने 2022 में 27 सीटों पर चुनाव तो लड़ा लेकिन सब पर हार गई. 2023 के कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में जेडीयू ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन किसी पर जीत नहीं हुई. इसी साल मेघालय में जेडीयू ने तीन उम्मीदवार उतारे, पार्टी तीनों हार गई. 2023 में ही मध्य प्रदेश में 10 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ी लेकिन सब पर हार गई.

वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव कहते हैं कि राजनीति गलियारों में काफी दिनों से इसकी चर्चा हो रही है कि ललन सिंह और नीतीश कुमार में अब नहीं बन रही है. वैसे ललन सिंह के दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. 29 दिसंबर को जेडीयू की होने वाली बैठक को लेकर कहा कि इस तरह की बैठक हर साल होती है. इसमें अब बात ललन सिंह को हटाने की भी चल रही है. ललन सिंह की जगह पर ऐसी चर्चाएं हैं कि अतिपिछड़ा जाति से रामनाथ ठाकुर या दलित समाज से अशोक चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

हालांकि चुनावी समर में ललन सिंह ने मणिपुर में लाज रखी, जहां 2022 में हुए विधानसभा के चुनाव में नीतीश की पार्टी ने 38 में छह सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन यह बड़ी बात नहीं है. ललन सिंह को लेकर जेडीयू के विधायक संजीव सिंह का कहना है कि अध्यक्ष का हटना लगा रहता है. ये कोई मुद्दा नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने बताई CM नीतीश की नाराजगी की वजह, RJD के दो खास लोगों का नाम लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget