एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने शहरी क्षेत्रों में 4,154 करोड़ रुपये की बाइपास सड़क पारियोजनाओं को दी मंजूरी

योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में सुलभ संपर्कता के लिए शहरी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार बाईपासों और फ्लाईओवरों के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम करें.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य के शहरी क्षेत्रों में कुल 708 किलोमीटर लंबी 120 बाइपास सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी ताकि यातायात सुगमता से चल सके. सुलभ संपर्कता’ योजना की समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो वित्त वर्षों में बाइपासों का निर्माण किया जाना चाहिए.

कम से कम होना चाहिए भूमि अधिग्रहण 

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सड़कों के निर्माण पर 4,154 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस बात का ध्यान रखने को कहा कि बाइपास सड़कों के निर्माण के लिए क्षेत्रों का चयन करते समय कम से कम भूमि अधिग्रहण होना चाहिए.

लोगों को जाम से मिलेगा निजात 

योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में सुलभ संपर्कता के लिए शहरी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार बाईपासों और फ्लाईओवरों के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम करें. शहर के अंदर भी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए आकलन कर उस पर कार्य करें. उन्होंने कहा कि इससे यातायात सुगम होगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगा.

तेजी से कराया जाए निर्माण कार्य 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पथों का रखरखाव विभाग के माध्यम से ही हो. विभाग के इंजीनियरिंग विंग के लोग इस कार्य को बेहतर ढंग से करेंगे, जिससे सड़कों की गुणवत्ता बनी रहेगी. स्मूथ ट्रैफिक, लोगों की सुरक्षा और हित को ध्यान में रखते हुए रेलवेलाइनों पर आरओबी (रोड ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य तेजी से कराया जाए.

यह भी पढ़ें - 

CM हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले की RJD ने की निंदा, BJP को बताया दंगाइयों की पार्टी बालू लदे ट्रैक्टरों से अवैध वसूली करते पुलिस जवान का वीडियो वायरल, SP ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget