एक्सप्लोरर

केशव प्रसाद मौर्य का करारा जवाब, 'तेजस्वी यादव जितना वादा कर रहे हैं, भारत सरकार…'

Bihar Chunav 2025: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एनडीए की सौ से अधिक बड़ी-बड़ी सभाएं हो गई हैं, लेकिन महागठबंधन की शुरुआत तक नहीं हुई है. चुनाव तो पहले ही हार चुके हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से पहले एक से एक घोषणाएं कर रहे हैं. उनके बड़े-बड़े ऐलान पर बीजेपी नेता और यूपी के उपमुपख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करारा जवाब दिया है. गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को वे भोजपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. गौरा पंचायत के पहरपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता से सिर्फ फर्जी वादा कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ का है, अभी बिहार का बजट उतना नहीं है, लेकिन जितना वादा तेजस्वी यादव कर रहे है उतना भारत सरकार का बजट भी छोटा पड़ जाएगा. 

उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालने का काम किया है. एनडीए की सौ से अधिक बड़ी-बड़ी सभाएं हो गई हैं, लेकिन महागठबंधन की शुरुआत तक नहीं हुई है. चुनाव तो पहले ही हार चुके हैं. अब गुमराह करने का वादा कर रहे हैं."

'बिहार की जनता इतनी नासमझ नहीं…'

केशव प्रसाद ने आगे कहा कि बिहार आज विकास के पथ पर आगे बढ़ चला है. बिहार की जनता इतनी नासमझ नहीं है कि लल्लू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के हाथ में सौंप कर अपने बेटों का भविष्य खराब कर ले. तेजस्वी का भविष्य बिहार चलाने के लिए नहीं है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में आए अधिकार यात्रा करके चले गए, अब कहां गायब हो गए पता नहीं चल रहा है. जैसे राहुल गांधी गायब हुए वैसे ही महागठबंधन को गायब कर देना है.

केशव प्रसाद मौर्य शाहपुर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी राकेश रंजन के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी और अन्य नेता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी को कितना जानते हैं? कॉस्मेटिक दुकान में सेल्समैन रहे, शाहरुख खान के लिए कर चुके काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget