एक्सप्लोरर

Unnao Bus Accident:CM नीतीश कुमार ने उन्नाव में हुए हादसे पर जताया दुख, आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

Unnao Bus Accident: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है. साथ ही आश्रितों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है.

Unnao Bus Accident: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार (10 जुलाई) को हुए बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने उन्नाव दुर्घटना में बिहार के लोगों के मारे जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने इस हादसे में जान गंवाने वाले बिहार के लोगों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है.

घायलों के लिए शीघ्र स्वस्थ की कामना

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित करके हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था और हर संभव सहायता सुनिश्चित करें. उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

बताया जाता है कि हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग बिहार के रहने वाले हैं, जो मजदूर तबके से आते हैं. सभी लोग शिवहर और मोतिहारी के रहने वाले हैं. सबकी पहचान की जा चुकी है. जो डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसका नाम 'नमस्ते बिहार'  और उसका नंबर UP95 T 4720 है. बस यूपी से रजिस्टर्ड कराई गई है. घटना को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दुख जताया है. 

हादसे में 18 लोगों की मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए हैं. बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस तेज रफ्तार में थी और उसने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद ये बड़ा सड़क हादसा पेश आया. 

मृतक के परिजनों ने बताया कि मोतिहारी के परसौनी पंचायत के इजोर बारा गांव के एक ही परिवार के 6 लोग मारे गए हैं. ये लोग कई सालों से कामकाज के लिए उन्नाव में ही रह रहे थे. बीते दिनों बकरीद पर्व के मौके पर घर आए थे और फिर लौटकर उन्नाव में रोजी रोटी कमाने के लिए जा रहे थे. 

ये भी पढ़ेंः उन्नाव सड़क हादसा: 'अचानक आंधी-तूफान...', बिहार की महिला यात्री ने बताया आंखों देखा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget