एक्सप्लोरर

Bihar News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में छपरा के तीन लोगों की मौत, चालक को आई झपकी ने ली जान

Agra-Lucknow Expressway: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में छपरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल हुए हैं.

Chhapra Many People Died: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर चालक को आई झपकी ने सोमवार (25 जून) को तीन लोगों की जान ले ली है. इस बार बोलेरो के ड्राइवर को झपकी आई तो उसकी गाड़ी डिवाइडर कूद कर दूसरी लेन में चली गई, इस दौरान सामने से आ रही एक कार से बोलेरो की टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

लखनऊ से आगरा जा रही थी बोलेरो

यह हादसा आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 29 के पास हुआ है. पुलिस के मुताबिक बोलेरो लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी. जैसे ही यह गाड़ी फतेहाबाद के पास पहुंची, अचानक से ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाडर पर लगी जाली को तोड़ते हुए दूसरी ओर पहुंच गई. इतने में आगरा की तरफ से तेज रफ्तार कार आ गई और दोनों गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई.

पुलिस के मुताबिक दोनों गाड़ियों में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें से चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है. वहीं हादसे में मृत तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है. सभी मृतक छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौरा गांव के एक ही परिवार के तीन लोग बताए जाते हैं. दो लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है, मृतकों में सत्येंद्र सिंह 45 वर्ष, उनके पुत्र 25 वर्षीय अनूप कुमार सिंह और 25 वर्षीय साहेब कुमार बताए जा रहे हैं.

दिल्ली से अपने घर छपरा आ रहे थे लोग

एक ही परिवार के पांच सदस्य मारुति सुजुकी कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर छपरा आ रहे थे. तभी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना के शिकार हो गए. सभी लोगों को आगरा पुलिस ने आगरा सरोजनी नायडू अस्पताल भर्ती कराया. जहां तीनों लोगों को अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस ने परिजनों को मिली तो घटना की सूचना पाकर परिवार के अन्य सदस्य बेसुध अवस्था में आगरा के लिए रवाना हो गए. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.

ये भी पढ़ेंः Nalanda Crime: नालंदा में बच्चों के झगड़े में गई बुजुर्ग की जान, एक पक्ष ने पीट-पीटकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget