एक्सप्लोरर

Chapra Double Murder: छपरा में गोदरेज शोरूम के मालिक और भाई को गोलियों से भूना, दोनों की मौत, इलाके में दहशत

Chapra Murder: इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है. सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कुमार आशीष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

Chapra Crime News: बिहार के छपरा में मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज शोरूम के मालिक अमरेंद्र सिंह और उनके एक पार्टनर शंभू सिंह को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामले की जांच मेंं जुटी पुलिस

उधर, सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार और सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी. मृतक व्यवसायी छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमा नगर निवासी अवधेश कुमार सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार सिंह हैं. वहीं दूसरे मृतक उनके चचेरे भाई इसुआपुर इलाके के निवासी शंभू नाथ सिंह हैं. 

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है. सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कुमार आशीष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान की जा रही है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं एक ही साथ परिवार के दो लोगों की हत्या के बाद घर में कोहराम मचा है. 

जमीन के कारोबार करते थे अमरेंद्र सिंह

बताया जाता है कि अमरेंद्र सिंह जमीन के कारोबार करते थे. वे छपरा रोटरी क्लब समेत कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे. एसएसपी ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. वे लोग जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे. पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है,

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कंगना-चखना... इन सबको इग्नोर करिए', BJP सांसद के राहुल गांधी पर दिए बयान पर भड़के पप्पू यादव
'कंगना-चखना... इन सबको इग्नोर करिए', BJP सांसद के राहुल गांधी पर दिए बयान पर भड़के पप्पू यादव
Anant Singh Bail: अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
अनंत सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद
Bihar News: 15 साल में 100 करोड़ की संपत्ति! कार्यपालक अभियंता पर EOU का शिकंजा, 7 ठिकानों पर मारी रेड
बिहार: 15 साल में 100 करोड़ की संपत्ति! कार्यपालक अभियंता पर EOU का शिकंजा, 7 ठिकानों पर मारी रेड
Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नदी किनारे मिली डेढ़ साल की बाघिन, दो दिन से तलाश में था विन विभाग
बिहार: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नदी किनारे मिली डेढ़ साल की बाघिन, दो दिन से तलाश में था विन विभाग

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget