एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की लीची को मिली नई पहचान, GI टैग मिलने के बाद जारी हुआ डाक टिकट

Muzaffarpur News: नॉर्थ बिहार के फिलाटेलिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने कहा कि शाही लीची के नाम पर डाक टिकट इशू किया गया है. ये हमारे शहर और यहां के किसानों को नई पहचान देगी.

Muzaffarpur Litchi: बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. इसकी मिठास और स्वाद को लेकर इसकी प्रसिद्धि है. शाही लीची जो मुजफ्फरपुर जिले में पाई जाती है, इस प्रकार की लीची पूरे विश्व में नहीं पाई जाती है. मुजफ्फरपुर की शाही लीची को जीआई टैग मिलने पर डाक विभाग ने डाक टिकट जारी किया.

5 रुपये का डाक टिकट जारी

इस बार डाक विभाग के जरिए भागलपुर के जर्दालु आम, मिथिला के मखाना और मगध के मगही पान को लेकर भी डाक टिकट जारी किया गया है, जो इन सभी को एक नई पहचान दे रहे हैं. इन सभी को लेकर अलग-अलग डाक टिकट प्रकाशित किया गया है, जिनका मूल्य 5 रुपये है. इन सभी टिकटों में मुजफ्फरपुर की शाही लीची का टिकट सबसे आकर्षित है. 

नॉर्थ बिहार के फिलाटेलिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने बताया कि शाही लीची के नाम पर डाक टिकट इशू करना हमारे शहर और यहां के किसानों को नई पहचान दी गई है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है. 

शहर के आम लोगों और किसानों में खुशी

वही शहर के लोग भी इससे काफी खुश हैं. बरूराज निवासी अजीत राज जो कि लीची की खेती भी करते हैं, उन्होंने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर की लीची की पहचान पूरे विश्व में है. डाक टिकट के जारी होने पर इसकी पहचान में नया आयाम जुड़ा है.

अब पहली बार मुजफ्फरपुर की शाही लीची का निर्यात भी किया जा रहा है. लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि किसान स्तर पर यह पहली पहल है. अब तक कोल्ड चेन की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लीची को बाहर भेजने में दिक्कत होती थी. इस साल सरकारी और निजी सहयोग से कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड ट्रांसपोर्ट की समुचित व्यवस्था की गई है. लीची की पहली खेप दुबई भेजी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: PM मोदी के आगमन की खुशी में मुस्लिम महिलाओं ने रचाई मेहंदी, कहा- 'सिंदूर लूटने वालों को…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget