एक्सप्लोरर

Road Accident: बिहार के छपरा में 5 लोगों की मौत, नहर में गिरी स्कॉर्पियो, श्राद्ध से लौटने के दौरान हादसा

Chhapra Road Accident: घटना मशरक थाना क्षेत्र की है. कर्ण कुदरिया स्थित नहर में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जा गिरी. स्कॉर्पियो में सवार एक शख्स बच गया है.

छपराबिहार के छपरा में शुक्रवार (25 अगस्त) की सुबह-सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. घटना मशरक थाना क्षेत्र की है. कर्ण कुदरिया स्थित नहर में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जा गिरी. उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मशरक थाने की पुलिस पहुंची. सभी शवों को गाड़ी से निकाला गया. ये सभी बसंतपुर के बगही से गुरुवार (24 अगस्त) की रात श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे.

मृतकों की पहचान दिनेश सिंह, लालबाबू साह, सुधीर कुमार, सूरज कुमार के रूप में की गई है. ये सभी गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. एक और मृतक की पहचान रामचंद्र साह के रूप में की गई है. ये मशरक के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. इस संबंध में मशरक थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. जिला प्रशासन की ओर से पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.

Road Accident: बिहार के छपरा में 5 लोगों की मौत, नहर में गिरी स्कॉर्पियो, श्राद्ध से लौटने के दौरान हादसा

15 से 20 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो

बताया जाता है कि जिस नहर में स्कॉर्पियो गिरी वह 15 से 20 के आसपास गहरी होगी. गाड़ी में बैठा एक शख्स किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल गया. इसी शख्स ने बाहर आकर शोर मचाया जिसके बाद लोग जुटे और पुलिस भी पहुंची. बारिश के चलते नहर में पानी था और बहाव भी जिसके चलते स्कॉर्पियो कुछ दूर तेजी से बहती चली गई. 

रात 12 बजे के आसपास की घटना

यह घटना रात के करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने तो यह भी कहा कि स्कॉर्पियो लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक बह गई थी. पानी में बहाव है. लगातार बारिश से नहर में पानी भी है. कहा गया कि स्कॉर्पियो में हलवाई रामचंद्र साह भी बैठे थे. उसे छोड़ने के लिए सभी मशरक के पद्मपुर आ रहे रहे थे. इसी दौरान ये घटना हो गई. घटना के बाद मृतकों के परिजनों के यहां कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: लालू यादव फिर जाएंगे जेल? आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तेजस्वी यादव का बयान आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget