एक्सप्लोरर

Bihar: 'CM नीतीश हर घर शराब पहुंचाने के बाद गंगाजल से कर रहे प्रायश्चित', शराबबंदी कानून को लेकर गिरिराज सिंह का हमला

Central Minister Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने बक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा. साथ ही ओवैसी को भी दूसरा जिन्ना बताया.

बक्सर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) मंगलवार को बक्सर पहुंचे. वहां उन्होंने फिर से धर्म और कानून को लेकर बयान दिया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भी हमला बोला. गिरिराज सिंह ने कहा है कि धर्म परिवर्तन पर कानून बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के जनमानस को सपना दिखा कर कुर्सी बचा रहे हैं. शराबबंदी कानून लगा कर पहले हर घर शराब पहुंचाने के बाद प्रायश्चित करने के लिए गंगाजल पहुंचा रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को भारत में पैदा हुए दूसरा जिन्ना बताकर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह देश में हिंदू मुसलमान करके वोट मांगते हैं.

‘ओवैसी जैसा जिन्ना हमारे देश में पैदा नहीं होता’

गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में जल नल वाली योजना फ्लॉप है. नीतीश कुमार अब गंगा जल पहुंचा रहे हैं. ओवैसी को घेरते हुए कहा कि जिन्ना ने हमारे देश का बंटवारा किया. हमारे पूर्वजों से एक भूल अगर न हुई होती तो  टोटल ट्रांसफर हो गया होता. आज दोबारा ओवैसी जैसा जिन्ना हमारे देश में पैदा नहीं होता. वह समाज में विषमता पैदा करना चाहते हैं. देश की समृद्धि ज्यादा जरूरी है या हर चीज में मुसलमान हिंदू करने की जरूरत है. गिरिराज सिंह बोले कि  हमने कभी नहीं कहा कि सारे हिंदू एक हो जाएं, लेकिन वह तो बराबर कहते हैं कि मुसलमानों एक हो जाओ. ओवैसी देश के हिंदू मुसलमान करके अंदर वोट मांगते हैं.  अगर ओवैसी ऐसा करेंगे तो प्रतिक्रिया भी स्वाभाविक है.

राहुल गांधी पर हमला

आगे उन्होंने कहा कि राहुल और खड़गे को आरएसएस को जनने के लिए कई जन्म लेने होंगे. राहुल चाइना से सीख कर बोलते हैं. गुजरात चुनाव में कांग्रेस अपनी सीट बचा ले. राहुल गांधी मुल्ला मौलबी बन कर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. वह टुकड़े टुकड़े गैंग को जोड़ने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: शादी के बाद पहली रात ही पर फंदे पर लटकी मिली दुल्हन, दिल दहलाने वाली है कटिहार की ये घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget