एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में जेडीयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष समेत 53 लोगों पर CCA लगा, 2 जिला बदर

Nalanda CCA News: नालंदा डीएम की ओर से कार्रवाई की गई है. डीएम ने इससे पूर्व भी कई चरणों में हुए चुनाव से पहले 200 से अधिक अभियुक्तों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की थी.

Nalanda News: लोकसभा चुनाव को लेकर नालंदा जिला प्रशासन की ओर से सीसीए के तहत मंगलवार (29 मई) को 53 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसमें दो लोग जिला बदर किए गए हैं. नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर की ओर से यह निर्णय लिया गया है. 53 लोगों में जेडीयू के एक नेता का भ नाम है जिसको लेकर चर्चा हो रही है. जेडीयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष रिशु कुमार पर भी सीसीए के तहत कार्रवाई हुई है.

नालंदा में अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है. डीएम ने इससे पूर्व भी कई चरणों में हुए चुनाव से पहले 200 से अधिक अभियुक्तों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की थी. कई को थाना बदर भी किया था. बताया गया है कि जिन अभियुक्तों को जिले से बाहर नहीं किया गया वह जिले के दूसरे थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.

मनीष पांडेय और अभय को किया गया जिला बदर

जेडीयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष रिशु कुमार पर सीसीए लगा है और करायपरसुराय थाना में उपस्थिति दर्ज करानी होगी. वहीं मनीष पांडेय, अभय कुमार उर्फ अभय यादव को जिले से बाहर किया गया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में काफी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. लगातार थाना प्रभारी के नेतृत्व में इलाके का निरीक्षण किया जा रहा है.

इस मामले में जब रिशु कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा, "यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि जन समस्या को उठाते रहते थे. अभी हमें पार्टी की ओर से पद से निष्कासित नहीं किया गया है. जेडीयू की ओर से जिस पद पर मुझे नियुक्त किया गया था उसको लेकर लगन और दिल से काम करते रहते हैं. हमारी छवि को धूमिल किया जा रहा है."

उधर डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा ने कहा है कि मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी. मतदान केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगा. अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी ताकि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो.

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव को डर लग रहा', लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले प्रशांत किशोर बोले- 'बिहार में इस बार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget