एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: 'समय कम जरूर है, लेकिन...', शपथ लेने के बाद बोले नीतीश सराकर के नए मंत्री

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास किया है और बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे. भले ही कम समय मिला है.

Bihar Cabinet New Ministers: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. इस विस्तार में बीजेपी के सात विधायकों को मंत्री बनाया गया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दूसरी बार मंत्री बने जीवेश मिश्रा ने कहा कि समय कम है और सभी लोगों को मिलकर विकास के लिए काम करना होगा. वहीं संजय सरावगी ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. 

क्या बोले जाले के विधायक जीवेश मिश्रा

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जाले के विधायक जीवेश मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है. इस विकास के आधार पर तय है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी.

नवनियुक्त मंत्री और साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास किया है और बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे. भले ही कम समय मिला है, सही अर्थों में यह कुछ कर दिखाने का भी समय है, जो भी विभाग मिलेगा, उसमें काम करके दिखाएंगे.

मंत्री पद की शपथ लेने वाले दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने कहा कि समय जो भी है, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जो भी समय मिला है, उसमें काम करेंगे.

बीजेपी के सात विधायकों ने ली मंत्री की शपथ

बता दें कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी उपस्थित रहे. 

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में दरभंगा के विधायक संजय सरावगी, जाले के जीवेश मिश्रा, साहेबगंज के राजू कुमार सिंह, सिकटी के विजय कुमार मंडल, बिहारशरीफ के सुनील कुमार, रीगा के मोतीलाल प्रसाद और अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार पर CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सात मंत्री हुए हैं सबको...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget