एक्सप्लोरर

बिहारः हाथ से छूट कर बंदूक गिरी तो अचानक हो गई फायरिंग, सीने में गोली लगने से बुजुर्ग की मौत

कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी के ज्ञानपुर गांव की है पूरी घटना.शादी समारोह में जांघ के सहारे बंदूक लेकर बैठा था बुजुर्ग व्यक्ति.

आराः कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी के ज्ञानपुर गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में गोली चलने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि बंदूक से अचानक गोली चलने से यह घटना हुई है. जख्मी होने के बाद इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल से पटना ले जाने के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

जगदीशपुर के बड़की हरदिया में थी शादी

सूचना मिलते ही गीधा ओपी इंचार्ज पूनम कुमारी टीम के साथ पहुंचीं और परिजनों से मामले की जानकारी ली. बुजुर्ग बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का रहने वाला 60 वर्षीय विक्रमा यादव है. इस संबंध में विक्रमा यादव के बेटे चंदन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव में अपने फुफेरे भाई की शादी में गया था.

दरवाजे पर बारात लगने के बाद जब वहां गुरहथी का कार्यक्रम चल रहा था तो उसके दूसरे फुफेरे भाई संदेश सिंह ने लाइसेंसी राइफल लोड कर उसके पिता विक्रमा यादव को पास में रखने के लिए दी थी. उसके पिता उस राइफल को हाथ से पकड़ अपनी जांघ पर रखकर बैठे थे तभी अचानक बंदूक हाथ से छूट नीचे गिर गई और फायरिंग हो गई जिससे उन्हें गोली लग गई और वह घायल हो गए.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था. पटना ले जाने के क्रम मे रास्ते में मौत हो गई. इसके बाद परिजन वापस शव को गांव लेकर वापस आ गए. इसके बाद पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः सिवान में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, खेत में बिचड़ा डाल रहे थे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget