एक्सप्लोरर

Bihar Budget 2024: सम्राट चौधरी ने खोला खजाना, नौकरी-रोजगार समेत इन सेक्टर पर रहा फोकस | बड़ी बातें

Budget 2024: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 700 करोड़ की राशि दी जाएगी. इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 लागू करके पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित की गई. परिवहन और संचार का बजट 46,729 करोड़ रखा गया है.

पटना: वित्त मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने मंगलवार (13 फरवरी) को सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया. 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में तेजी से गरीबी दर घटी है. बिहार में गरीबी दर में 18.13 फीसद की गिरावट दर्ज की गई जबकि पूरे देश की गरीबी दर में केवल 9.89 फीसद की गिरावट दर्ज की गई. नौकरी-रोजगार समेत कई सेक्टर को फोकस किया गया है.

सकल घरेलू उत्पाद डेढ़ गुना बढ़ा

सम्राट चौधरी ने कहा कि सात निश्चय एक और दो पूरे राज्य में लागू है. सात निश्चय-2 के लिए 5 हजार 40 करोड़ राशि दी जाएगी. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 700 करोड़ की राशि दी जाएगी. माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय एवं अध्यात्मिक स्कूलों में ड्रॉप आउट पर भारी गिरावट दर्ज हुई है. 2015-2016 से 2022-23 के बीच प्राथमिक शिक्षा पर 25 फीसद, उच्च शिक्षा पर 39.4 फीसद और माध्यमिक स्तर पर 40 फीसद की गिरावट दर्ज हुई है. सकल घरेलू उत्पाद डेढ़ गुना बढ़ा है.

94 लाख परिवार को 2 लाख रुपये का अनुदान

बताया गया कि परिवहन और संचार का बजट 46,729 करोड़ है. देश में पहली बार बिहार में जातीय गणना हुई. दिव्यांगजन को 4% शैक्षणिक आरक्षण है. 94 लाख परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं. अधिकतम दो लाख रुपये अनुदान देने का फैसला लिया गया है. पर्यटन पर निवेश पर सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है. पर्यटन के लिए 10 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 30 फीसद तक की सब्सिडी, अधिकतम सीमा- 3 करोड़, 50 करोड़ और उससे अधिक के निवेश पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी. इसके साथ-साथ सब्सिडी प्रतिदिन 10 करोड़ से ऊपर अधिकतम 10 करोड़ का था अब 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे दिया जा रहा है. स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है. ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं. 2015-16 तक नवीकरण स्त्रोत से जहां 13 फीसद बिजली का उत्पादन होता था, वहीं 2024-25 तक 35 फीसदी करने का लक्ष्य है. इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023 लागू करके पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित की गई.

बिहार में आईटी पॉलिसी 2024 लागू

यह भी कहा कि आईटी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए वित्त मंत्री बिहार आईटी पॉलिसी 2024 लागू की गई. यह नीति 5 वर्षों तक लागू रहेगी. इसका उद्देश्य आईटी क्षेत्र में युवाओं के लिए लाभकारी योजना के अवसर सृजन करना, इसके रोजगार क्षमता को बढ़ाना एवं स्थाई कौशल प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करना है.

वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने चतुर्थ कृषि रोडमैप तैयार किया है. बिहार की अर्थव्यवस्था दूसरे राज्यों से बेहतर रही है. बिहार का विकास दर 10.4 है. कुल मिलाकर बजट में पर्यावरण, पर्यटन, कृषि और आईटी सेक्टर पर फोकस रहा. 

यह भी पढ़ें- Madhubani Murder: मधुबनी में शिक्षक की हत्या, स्कूल से घर जाने के दौरान गोलियों से बदमाशों ने किया छलनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget