एक्सप्लोरर

बिहार: भोजपुर में लड़के ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता के बीमार होने की वजह से था परेशान

वक ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जबकि परिजनों ने बताया कि पिता के इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए, उसी के डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली है.

आरा: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के के.जी रोड वार्ड नंबर-19 में सोमवार की सुबह फांसी लगाकर लड़के ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पटना में पिता का चल रहा इलाज 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के फतुहा जानकी टोला गांव निवासी दयानंद प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार उर्फ विशाल है. उसने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसके पिता लीवर और किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं और वे बीते कुछ दिनों से पटना के निजी अस्पताल में भर्ती हैं.

जानकारी अनुसार मृतक की मां और छोटा भाई पटना में ही उसके पिता के साथ निजी अस्पताल में हैं. कल रात में वह खाना खाकर घर में सोया हुआ था. सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो उसके भाई ने फोन किया. लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद उसने मोहल्ले के लोगों को फोन कर इसकी जानकारी दी गई. 

डिप्रेशन में आकर लगा ली फांसी 

सूचना मिलने के बाद जब लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो वो फांसी के फंदे से लटका था, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गई. युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जबकि परिजनों ने बताया कि पिता के इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए, उसी के डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली है.

हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था. मृतक के परिवार में मां पुष्पा देवी और एक छोटा भाई अंशु कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां पुष्पा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: मंत्री मुकेश सहनी ने PM नरेंद्र मोदी को तोहफे में दी मछली, ट्वीट कर बताई गिफ्ट देने की वजह

Bihar Crime: बिहटा में 40 घंटे में चार हत्या, नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ सड़क जामकर किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget