एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Result 2023: इंटर में अच्छे अंक के लिए 40 हजार में सेटिंग, सेकेंड डिवीजन रिजल्ट देख दे दी जान

Lakhisarai News: 21 मार्च को बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी किया था. मंगलवार की रात ही छात्र ने जहर खा लिया था. इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

लखीसराय: बिहार बोर्ड ने बीते मंगलवार (21 मार्च) को 12वीं का रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट में सेकेंड डिवीजन देखने के बाद लखीसराय के एक छात्र ने अपनी जान दे दी. छात्र शेखपुरा नगर क्षेत्र के कच्ची रोड में रहकर इंटर की तैयारी कर रहा था. लखीसराय के रामचंद्रपुर गांव निवासी गोपाल सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने जहर खा कर आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है. इसमें उसने परिजनों से माफी मांगी है. इसके साथ ही बड़ा खुलासा भी हुआ है.

बताया गया कि मंगलवार को रिजल्ट जारी हुआ और उस दिन रात में उसने जहर खा लिया था. घटना के बाद आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. अगले दिन बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौके पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गाय. पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू की है.

सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

इधर सुसाइड नोट में छात्र राहुल ने चौंकाने वाली बात लिखी है. राहुल ने सेकेंड डिवीजन से 12वीं की परीक्षा पास की है. हालांकि उसने सुसाइड नोट में फेल होने की बात लिखी है. लिखा कि वह फेल होने की वजह से आत्महत्या कर रहा है. लिखा- "बहन मुझे माफ करना. जो भी गलती है अगले जन्म में भी तेरी जैसी बहन मांग लूंगा. खुद को भी संभालना और मम्मी-पापा को भी संभालना. मम्मी-पापा मैं बहुत ही टेंशन में हूं तब जाकर आत्महत्या कर रहा हूं. चाचा-चाची मेरे को माफ कर देना. भाई दोस्त और सारे रिश्तेदारों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. सब मिलकर मेरे मम्मी-पापा और परिवार को संभाल लेना."

सुसाइड नोट में राहुल ने लिखा कि वह चंदन दा के कारण आत्महत्या कर रहा है. सेटिंग के नाम पर 27400 रुपये उसने पेटीएम के माध्यम से दिया था. चंदन दा और 12600 मांग रहा था. बातचीत का सारा सबूत मोबाइल में है. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता गोपाल सिंह ने बताया कि राहुल कुमार उनका सबसे बड़ा बेटा था. इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- Motihari News: जमीन विवाद में खूनी खेल, मोतिहारी में भाई ने भाई को मारी गोली, 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget