एक्सप्लोरर

Bihar Board 11th Inter Admission 2022: इंटर में दाखिला के लिए आज से आवेदन शुरू, देखें पूरी जानकारी और प्रोसेस

Bihar School Examination Board: स्‍कूल-कॉलेजों में नामांकन के लिए कटऑफ जारी हो गया है. बिहार बोर्ड ने छात्रों को 20 इंटर स्‍तरीय स्‍कूल और कॉलेज चुनने का विकल्‍प दिया है.

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटर में दाखिला (11th Inter Admission 2022) के लिए आज बुधवार से आवेदन लिए जाएंगे. छात्र 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद बिहार बोर्ड (Bihar Board) की ओर से प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी. इसी सूची के आधार पर इंटर स्‍तरीय स्‍कूलों और कॉलेजों में छात्र दाख‍िला ले सकेंगे. छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. वसुधा केंद्र, साइबर कैफे, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों के लिए इंटर स्तरीय स्‍कूलों और कॉलेजों के चयन करने का विकल्‍प रहेगा. प्रत्‍येक छात्र 10 से 20 स्‍कूलों और कॉलेजों का चयन कर सकते हैं. अंक के आधार पर छात्र इसका चयन कर सकते हैं. उच्‍च प्राथमिकता वाले इंटर स्‍तरीय स्‍कूलों और कॉलेजों को पहले भरने की जरूरत है. आवेदन भरने के बाद छात्र एकबार गंभीरता से उसका अध्‍ययन कर लें. इसके बाद ही सबमिट करें. 

ये भी पढ़ें- Bihar Breaking News Live: अग्निपथ स्कीम के विरोध में तेजस्वी के नेतृत्व में निकाला गया मार्च, कहा- युवाओं के लिए लड़ते रहेंगे

ऑनलाइन होगा शुल्‍क भुगतान 

आवेदन भरने के लिए छात्रों को ऑनलाइन शुल्‍क का भी भुगतान करना होगा. छात्र नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेड‍िट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ई-चालना के माध्‍यम से भी शुल्‍क का भुगतान स्‍वीकार करेगा. शुल्‍क का भुगतान करने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास रख लें. आवेदन सबमिट होने के बाद छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिहार बोर्ड की ओर से पासवर्ड भेजा जाएगा. 

यहां पर मिलेंगी सभी सूचनाएं 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर में दाखिला को लेकर एक मोबाइल एप तैयार किया गया है. यह एप गूगल प्‍ले स्‍टोर पर ओएफएसएस (OFSS) के नाम से उपलब्‍ध है. कोई भी छात्र गूगल प्‍ले स्‍टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकता है. इस एप के माध्‍यम से उसे नामांकन संबंधी सभी सूचनाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी. छात्र इस एप का इस्‍तेमाल आवेदन करने के लिए नहीं कर सकेंगे. बिहार बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि कटऑफ देखकर ही आवेदन करें. स्‍कूल-कॉलेजों में नामांकन के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है.  

ये भी पढ़ें- Exclusive: राष्ट्रपति चुनाव 2022 में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे नीतीश कुमार! जानें क्या है पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget