एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता के गंगा स्नान को लेकर दिए बयान पर दिलीप जायसवाल ने हज की दी मिसाल, कहा- हिम्मत है तो...

Dilip Jaiswal: दिलीप जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने महाकुंभ को लेकर बहुत अच्छा इंतजाम किया है, लेकिन करोड़ों की भीड़ आई है, जिसके कारण यह घटना घटी है.

Dilip Jaiswal Expressed Grief: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु संगम के तट पर आए, उत्तर प्रदेश सरकार और भी अच्छे इंतजाम कर रही है. दिलीप जायसवाल ने कहा, "प्रयागराज की घटना दुखद है. भगवान उन पुण्य आत्माओं को शांति दे, जिनके साथ यह घटना घटी है.

'लोगों की श्रद्धा के कारण इतनी भीड़ हुई'

उत्तर प्रदेश की सरकार ने महाकुंभ को लेकर बहुत अच्छा इंतजाम किया है, लेकिन करोड़ों की भीड़ आई है, जिसके कारण यह घटना घटी है. सरकार और भी कोशिश कर रही है कि कुंभ में क्या इंतजाम किया जा सकता है. इस बार कुंभ में उम्मीद से ज्यादा भीड़ आई है. हमने सोचा था कि इतनी ज्यादा भीड़ शायद नहीं आएगी, लेकिन लोगों की श्रद्धा के कारण इतनी भीड़ हुई."

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "जिस तरह से कांग्रेस ने हिंदू धर्म पर सवाल उठाया और लोगों का मजाक उड़ाया कि गंगा स्नान करके क्या होगा, तो ऐसे में सभी सनातनी गंगा स्नान करने जाएंगे. वे कांग्रेस को इस देश में धोने का काम करेंगे. हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि राजनीतिक लोग धर्म का भी मजाक उड़ाते हैं. अगर उनको हिम्मत है तो किसी दूसरे धर्म के बारे में बोलकर दिखाएं. उनको यह बोलने की हिम्मत है कि हज में लोग क्यों जाते हैं, इससे क्या गरीबी दूर हो जाएगी?"

उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी किसी के धर्म पर सवाल नहीं उठाती. हमें महाकुंभ के साथ हज पर भी आस्था है. हमें सभी तरह के पूजा-पाठ और इबादत पर आस्था है, लेकिन जो लोग धर्म का मजाक उड़ाते हैं, वे सभी पापी लोग हैं. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर क्या कहा?

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी के बारे में लोग बताते हैं कि उनके दिमाग का विकास नहीं हो पाया. कभी भी वह केजरीवाल के साथ दिखते हैं और कभी उनको गाली देते हैं, ये नहीं चलने वाला है."

ये भी पढे़ंः Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ की भगदड़ में बिहार के गोपालगंज की 4 महिलाओं की मौत, कई लापता, गांव में कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget