एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'राहुल गांधी घड़ियाली आंसू बहा रहे', RSS के बयान के बाद बीजेपी ने बताया जाति जनगणना पर कौन कर रहा राजनीति

Prem Ranjan Patel: बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है, कहा आज राहुल गांधी जिस तरह से घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने अपने शासनकाल में जातीय गणना क्यों नहीं करवाई.

Prem Ranjan Patel Attack On Rahul Gandhi: आरएसएस ने सोमवार (02 सितंबर) को केरल में जाति जनगणना पर अपने विचार रखे. आरएसएस ने कहा कि हम लोगों ने पहले भी बोला है कि हमारे हिंदु धर्म में जाति और सम्प्रदाय बहुत संवेदनशील मामला है और इसको चुनाव से ऊपर उठकर गंभीरता के साथ इसको डील करना चाहिए. सरकार अगर किसी एक कास्ट और कम्यूनिटी की बेहतरी के लिए कोई संख्या चाहती है तो लेना चाहिए. पहले भी लेती रही है. इसको चुनावी लाभ के लिए नहीं होना चाहिए. इस बयान का बिहार में बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने भी समर्थन किया है.

प्रेम रंजन पटेल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जातीय गणना को चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ये बिल्कुल सही है. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि आज राहुल गांधी जिस तरह से घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने अपने शासनकाल में जब कांग्रेस की सरकार थी तो जातीय गणना क्यों नहीं करवाई थी. कांग्रेस इसे सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बना रही है, जो कि नहीं होना चाहिए . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सब का साथ सबका विकास' की राह पर काम कर रहे हैं.

जेडीयू ने भी कांग्रेस पर जाति जनगणना पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि जाति जनगणना समाज के उत्थान के उद्देश्य से हो, न कि राजनीतिक लाभ के लिए. राहुल गांधी जिस तरह से अब जाति जनगणना का मुद्दा उठा रहे हैं, वो सिर्फ़ राजनीति कर रहे हैं. हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा किया है, जो एक आदर्श है. राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में इसे क्यों नहीं करवा रहे हैं? कर्नाटक में जाति जनगणना हो चुकी है, लेकिन इसे जमीन पर क्यों नहीं उतारा गया? इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है? निश्चित तौर पर आरएसएस ने जो कहा है वो सही है. कांग्रेस सिर्फ इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है.

जाति जनगणना पर क्या था आरएसएस का बयान? 

दरअसल केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय समन्वय सम्मेलन में जाति जनगणना के मुद्दे पर चर्चा हुई, जहां आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेदकर ने कहा कि आरएसएस का मानना ​​है कि जो समाज पिछड़ रहा है, उसे कल्याणकारी कार्यों के लिए विशेष उपस्थिति की जरूरत है, इसका इस्तेमाल सिर्फ उस समाज और जाति के लिए हो, चुनावी राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए. आरएसएस के इसी बयान को अधार बना कर बीजेपी और जेडीयू कांग्रेस पर साफ लफ्जों में जाति जनगणना पर राजनीति का आरोप लगा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: कटिहार में एक साथ 10 महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश, समाहरणालय गेट पर मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget