एक्सप्लोरर

'25 से 30 फिर से नीतीश' वाले पोस्टर पर दिलीप जायसवाल का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा

Bihar Assembly Election 2025: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन की बैठक पर भी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि इकट्ठा इसलिए हो रहे हैं क्योंकि उनकी नाव डूबने वाली है.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. पटना में कई जगहों पर '25 से 30 फिर से नीतीश' के पोस्टर लगाए गए हैं. इस पर अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है. गुरुवार (17 अप्रैल) को एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर नीतीश कुमार एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं. 2025 का जो चुनाव है उसका आगाज हम लोग कर चुके हैं. आपने देखा होगा प्रत्येक जिला स्तर पर एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ और हमारा स्लोगन भी यही था.

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है आज किसी विपक्षी पार्टी के पास इतनी ताकत नहीं है कि वो विकास पर चर्चा कर सके. मैंने एक बार चुनौती भी दी है कि जो लोग दिनभर गाल बजाते रहते हैं अगर उनमें हिम्मत है तो विकास पर आकर चर्चा करें. क्योंकि जनता सरकार को इसलिए चुनती है कि वो विकास करे. विकसित बिहार बनाए. 

'मरता क्या नहीं करता'

दूसरी ओर महागठबंधन की बैठक को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि मरता क्या नहीं करता? इन विपक्षियों को अब लग रहा है कि बिहार के विकास के बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते हैं अब वो अफवाह और दुष्प्रचार करके अपनी रणनीति तैयार करेंगे. जिस तरह लोकसभा में उन्होंने कोशिश की, इस बार उनकी साजिश नहीं चलने वाली है. वे लोग इकट्ठा इसलिए हो रहे हैं क्योंकि उनकी नाव डूबने वाली है.

'कांग्रेस झोला टांगने वाली पार्टी नहीं'

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के इस बयान पर कि तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे और मैं डिप्टी सीएम बनूंगा इस पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव अपने आप पद बांट लेंगे तो कांग्रेस कोई झोला टांगने वाली पार्टी नहीं है. अगर कांग्रेस अपने को बिहार में झोला टांगने वाली पार्टी मानती है तब तो ठीक है. तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी राज करें."

यह भी पढ़ें: महागठबंधन की बैठक से पहले नीतीश कुमार की पार्टी के निशाने पर RJD, कहा- ‘राजनीतिक रत्न’ का जेल में गृह प्रवेश

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget