एक्सप्लोरर

बिहार: नई सरकार के साथ नए विधायकों के स्वागत को तैयार है विधानसभा,जाने कैसी है तैयारी

बिहार में पूरी की जा रही है 17वीं विधान सभा के गठन की प्रक्रिया, पहले सत्र में 23 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा सदन

बिहार: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में  17वीं विधान सभा के गठन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. नई विधानसभा का पहला सत्र कल यानि 23 नवंबर को शुरू होने जा रहा है जो 27 नवंबर तक चलेगा. इस सत्र में शामिल होने वाले नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत के लिए विधानसभा को तैयार किया जा रहा है कोरोना के खतरे को देखते हुए सत्र का आयोजन इस बार सेंट्रल हॉल में किया जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा और विधान परिषद के पूरे परिसर को सैनिटाइज भी किया जा रहा . सत्र के  शुरू के 2 दिन विधायकों की शपथ में गुजर जाएगी और उसके बाद 25 नवंबर को नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. इस बार बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं सदन में संख्या बल को देखते हुए अध्यक्ष का चुनाव महज औपचारिकता मात्र होगी. 26 नवंबर को राज्यपाल फागू चौहान दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे और सत्र के आखिरी दिन यानी 27 नवंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के साथ  सरकार की ओर से उत्तर होगा उसके बाद सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा. इस बार सदन में विभिन्न पार्टियों से 90 विधायक ऐसे होंगे  जो पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं पिछले सत्र के 89 सदस्य दुबारा जीत कर आए हैं. इनमें  64 विधायक ऐसे हैं जो पहले कभी न कभी जीत चुके हैं लेकिन 2015 में उन्हें मौका नहीं मिला था. इस सत्र में पहले विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलवाएंगें उसके बाद विधान सभा अध्यक्ष का होगा चुनाव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget